Search

 
 
 

बंदगांव : नकटी के इंदुरुवां में जन समस्याओं को लेकर जिला परिषद ने ग्रामीणों संग की बैठक

 
Bandgaon : पश्चिमी सिंहभूम जिला के बंदगाव प्रखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्र एवं सुदूरवर्ती गांव इंदुरुवां में जन समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को एक बैठक की. बैठक में बंदगांव के जिला परिषद सदस्य बसंती पूर्ति और मुखिया मिथुन गागराई मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में ग्रामीणों ने अपनी-अपनी क्षेत्र की समस्याओं को रखा. इसमें मुख्य रूप से बहुचर्चित इंद्ररुवां नदी पर पुलिया निर्माण, अधूरे उप स्वास्थय केंद्र को पुरा करने, पक्की सड़क और नियमित बिजली मीटर रीडिंग की मांग शामिल थी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-deputy-commissioner-flagged-off-the-awareness-chariot-regarding-world-breastfeeding-week/">चाईबासा

: विश्व स्तनपान सप्ताह को लेकर उपायुक्त ने जागरूकता रथ किया रवाना

जिला परिषद की बैठक में होगा समस्या का समाधान

समस्याओं को जानने के बाद जिला परिषद सदस्य बसंती पूर्ति ने कहा कि आप लोगों की मांग जायज है. पुल निर्माण के लिये विधायक सुखराम उरांव से मिल कर जल्द से जल्द पुल बनवाने की मांग की जाएगी. उन्होंने कहा कि जिला परिषद की बैठक में अधूरे स्वास्थ्य केंद को पूर्ण करने एवं पक्की सड़क तथा नियमित रूप बिजली रीडिंग हो इसका समाधान निकाल जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-10-students-of-karim-city-college-donated-blood/">जमशेदपुर

: करीम सिटी कॉलेज के 10 विद्यार्थियों ने किया रक्तदान

गांव की हर समस्या का होगा निदान : मुखिया

मुखिया मिथुन गागराई ने कहा कि जिन लोगों को पेंशन नहीं मिल रहा है अभिलंब आवेदन दें, उन्हे पेंशन दिलाई जायेगी. उन्होंने कहा गांव की हर समस्याओं का निदान का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने बेघरों की सूची भी मांगी ताकि उन्हें प्रधानमंत्री आवास या अम्बेडकर आवास दिलाया जा सके. इस अवसर पर साकारी बोदरा, बेसरा पूर्ति, श्याम गागराई और अन्य ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही