Search

 
 
 

बंदगांव : पुरनाडीह में सोना-सोबरन योजना का जिप सदस्य एवं मुखिया ने किया शुभारंभ

 
Bandgaon : हुडंगदा पंचायत के पुरनाडीह गांव में विद्याधर मंडल के जन वितरण प्रणाली की दुकान में सोना सोना-सोबरन योजना का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य बसंती पूर्ति एवं मुखिया लक्ष्मी गागराई ने किया. मौके पर पहले दिन पुरनाडीह के लगभग सौ लाभुकों के बीच धोती, लुंगी व साड़ी का वितरण किया गया. मौके पर जिप सदस्य बसंती पूर्ति ने कहा कि झारखंड सरकार ने यह योजना चला कर सभी गरीब लोगों को तन ढकने के लिये कपड़ा दिया है. यह सरकार की एक कल्याणकारी योजना है. उन्होंने कहा झारखंड में हेमंत सरकार गरीबों के हित में बेहतर काम कर रही है. इसे भी पढ़ें : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-bdo-and-jee-inspected-the-incomplete-bridge-construction-site-in-bingburu/">बंदगांव

: बिंगबुरु में अधूरे पुल निर्माण स्थल का बीडीओ व जेईई ने किया निरीक्षण
मुखिया लक्ष्मी गागराई ने कहा कि इस योजना का लाभ सभी लोगों को लेना चाहिए. उन्होंने कहा जिन गरीबों का राशन कार्ड नहीं बना है उन लोगों को कार्ड बनाया जाएगा. जल्द ही पंचायत भवन में शिविर लगा कर जनसमस्याओं को दूर किया जाएगा. इस अवसर पर विद्याधर मंडल, राजेश गागराई, दशरथ मंडल,गणेश मंडल, नरसिंह बाडिंग ,नारायण जामुदा, बसंती नायक,पुरिया नायक समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही