Search

 
 
 

रायपुर कांग्रेस अधिवेशन की समिति में बंधु तिर्की को मिली अहम जिम्मेवारी

 
Ranchi: रायपुर कांग्रेस अधिवेशन की सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण समिति में बंधु तिर्की मनोनीत, मुकुल वासनिक की अध्यक्षता वाली अति महत्वपूर्ण समिति में झारखंड के कांग्रेस नेता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रांची. झारखंड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की को अगले 24 फरवरी से 26 फरवरी तक छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होने वाली अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 85वें अधिवेशन की प्रस्ताव उपसमिति में सदस्य मनोनीत किया गया है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा गठित इस ड्राफ्टिंग समिति के सन्दर्भ में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी पत्र में इस समिति का अध्यक्ष जयराम रमेश को बनाया गया है, जबकि पवन खेड़ा इसके संयोजक होंगे. मुख्य समिति के अलावा अनेक उपसमिति भी बनायी गयी है. इन्हीं उपसमितियों में से महत्वपूर्ण सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण समिति का अध्यक्ष मुकुल वासनिक को बनाया गया है. जबकि के राजू इसके संयोजक होंगे. इस महत्वपूर्ण समिति में झारखंड के महत्वपूर्ण कांग्रेस नेता एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की को सदस्य के रूप में नामांकित किये जाने पर अनेक कांग्रेस नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया है. सभी ने कहा है कि तिर्की को इस महत्वपूर्ण समिति का सदस्य बनाये जाने से न सिर्फ आम लोगों में सकारात्मक संदेश गया है, बल्कि कांग्रेस जैसी सबसे पुरानी, देश के समर्पित और हमेशा सामाजिक न्याय की आवाज को मुखरता से उठानेवाली पार्टी के प्रस्ताव को भी वैसा स्वरुप देने में सहायता मिलेगी. जो आम जनता और देश के हित में होगा. इसे भी पढ़ें –Women’s">https://lagatar.in/womens-t20-world-cup-india-beat-pakistan-by-7-wickets-jemima-played-a-stormy-inning/">Women’s

T20 World Cup : भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से धोया, जेमिमा ने खेली तूफानी पारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही