Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कई मौजा का बंधु तिर्की ने किया दौरा, रैयतों व ग्रामीणों से मिलकर ली जानकारी

Ranchi : सिमलिया, दिउसुध, बजरा, तिलता, कमड़े, फुटकल टोली, पंडरा आदि मौजा में सोमवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने दौरा कर वहां के रैयतों के से मिले. साथ ही सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों संग समाज के अगुओं संग वार्ता कर जमीनी स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि झारखंड को चाहने वाले और जल, जंगल, जमीन की बात करनेवाले उन सभी लोगों को सामने आने की जरूरत है, जो राज्य को जमीन लूट और इसके कारण पैदा होनेवाले विस्थापन और पलायन जैसी विकट समस्याओं से निजात दिलाना चाहते हैं. बंधु तिर्की ने आगे कहा कि न केवल आदिवासियों और मूलवासियों बल्कि झारखंड में रहनेवाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ यह मामला गहराई से जुड़ा हुआ गंभीर मुद्दा है. यदि जमीन लूट इसी प्रकार से चलती रही तो वह दिन दूर नहीं, जब झारखंड अपनी पहचान को हमेशा के लिए खो देगा. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/20-mount-everest-climbers-from-across-the-country-gathered-for-the-first-time-in-ranchi/">रांची

में पहली बार जुटे देशभर के 20 माउंट एवरेस्ट पर्वतारोही

28 अगस्त को बापू वाटिका में देंगे धरना -बंधु

इससे आगे बंधु ने कहा कि उन तत्वों पर अंकुश लगाना बेहद जरूरी है जो जमीन के अवैध धंधे में संलिप्त हैं, सीएनटी एक्ट जैसे कानून की धज्जियां उड़ाकर न केवल गैरमजरुआ बल्कि आदिवासियों के सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक महत्व की भूमि की भी बेरोकटोक खरीद-बिक्री कर रहे हैं. इसे लेकर 28 अगस्त को मोरहाबादी स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष बापू वाटिका में धरना दिया जायेगा. मौके पर संजय तिर्की, मुखिया प्रतिनिधि, सुनील तिर्की पूर्व मुखिया ,संजय तिर्की पूर्व मुखिया, शिवा कच्छप अध्यक्ष केंद्रीय सरना संघर्ष समिति, समाजसेवी अलबिन लकड़ा, सुका उरांव, सुनील टोप्पो पूर्व पार्षद, राजेश लिंडा, मुन्तजीर खान, लालु खलखो ग्राम प्रधान, सिद्धांत तिर्की, मदरा पहान, पीटर कच्छप, जूवेल कुजुर, सुनील गाड़ी, शिव उरांव आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें - चंपाई">https://lagatar.in/champai-is-an-experienced-politician-will-decide-his-own-path-babulal-marandi/">चंपाई

मंझे हुए राजनेता, खुद तय करेंगे अपना रास्ता : बाबूलाल मरांडी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही