Ranchi : बीजेपी के जनजातीय सम्मेलन में नेताओं ने हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला है. नेताओं ने एकसुर से कहा कि मांडर में जनजातीय समाज राज्य सरकार को सबक सिखाने को तैयार है. रविवार को आयोजित जनजातीय सम्मेलन मे प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने हेमंत सोरेन सरकार पर खुलकर हमला बोला. उन्होंने कहा है कि हेमंत सरकार ने अपने ढाई वर्षों के कार्यकाल में आदिवासी समाज को केवल छलने और प्रताड़ित करने का काम किया है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में चल रही सरकार में सबसे ज्यादा आदिवासी समाज की महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं घटी हैं. रूपा तिर्की को न्याय दिलाने के लिए भाजपा संघर्ष करती रही और आदिवासियों के नाम पर चुनकर आई हेमंत सोरेन की सरकार मामले को दबाने में लगी रही, और यहां के पूर्व विधायक (बंधु तिर्की) भी मामले को मैनेज करने में लगे हुए थे. उन्होंने कहा कि इनको शर्म आनी चाहिए आदिवासीयत की बात करने में. इसे भी पढ़ें-आदित्यपुर:">https://lagatar.in/adityapur-ndps-act-case-against-dr-op-anand-dismissed-in-high-court/">आदित्यपुर:
डॉक्टर ओपी आनंद पर एनडीपीएस एक्ट का केस हाई कोर्ट में खारिज
: अर्पण परिवार का समर्पण, कार्यशैली व सामाजिक दायित्व सराहनीय- अर्जुन मुंडा [wpse_comments_template]
डॉक्टर ओपी आनंद पर एनडीपीएस एक्ट का केस हाई कोर्ट में खारिज
आदिवासी हित की बात करने वाले अपने परिवार और घर भरने में हैं लगे
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सबसे ज्यादा आदिवासियों की जमीन इसी सरकार में बैठे लोगों ने लूटी है. ऐसे में ये क्या आदिवासी हित की बात करेंगे. उन्होंने कहा कि आदिवासी हित की बात करने वाली ये सरकार अपने परिवार एवं प्रियजनों के नाम पर माइंस लीज लेकर अपना घर भरने में लगे हुए हैं.आदिवासी का मतलब शिबू सोरेन एवं हेमंत सोरेन का परिवार नहीं : समीर उरांव
सभा को संबोधित करते हुए अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद समीर ऊरांव ने कहा कि आदिवासी के नाम पर चुनकर आई हेमंत सोरेन की सरकार में साहेबगंज का पत्थर बांग्लादेश तक भेजा जा रहा है. आदिवासी का मतलब शिबू सोरेन एवं हेमंत सोरेन का परिवार नहीं बल्कि राज्य की भोली-भाली जनता है, जिन्हें ये लोग भूल चुके हैं. कार्यक्रम में विधायक नवीन जयसवाल, अनुसूचित जनजाति प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर ऊरांव, बिंदेश्वर बेक सहित स्थानीय कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या जनजातीय समाज के लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-dedication-working-style-and-social-responsibilities-of-arpan-family-are-commendable-arjun-munda/">जमशेदपुर: अर्पण परिवार का समर्पण, कार्यशैली व सामाजिक दायित्व सराहनीय- अर्जुन मुंडा [wpse_comments_template]
Leave a Comment