Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंधु तिर्की गुरुवार को टाना भगतों के साथ राहुल गांधी की भारत जोड़ाे यात्रा में शामिल होंगे

Ranchi : झारखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की 5 जनवरी को उत्तरप्रदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जाेड़ो यात्रा में शामिल होंगे. वे टाना भगतों और आदिवासियों की पारंपरिक कड़सा नाच के कलाकारों के साथ भाग लेंगे. सभी लोग बुधवार को बस से श्यामली (यूपी) के लिए रवाना हुए. रवाना होने से पहले बंधु तिर्की ने बताया कि विभिन्न राज्यों के आदिवासी नेताओं को इस यात्रा में अपनी-अपनी परंपरा और रीतिरिवाज के साथ इस यात्रा में शामिल होने का निर्देश मिला है. इसको देखते हुए वे रांची से टाना भगत और पारंपरिक कड़सा नृत्य के साथ शामिल होंगे. इसका नेतृत्व वे स्वयं करेंगे.

लोगों का अपार समर्थन मिल रहा

बंधु तिर्की ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मील का पत्थर साबित होगा. इस यात्रा के जरिए देश में फैले नफरत के माहौल को प्यार और सौहार्द में बदला जा रहा है. राहुल गांधी की यात्रा जहां-जहां पहुंच रही है, लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है. वे दावे के साथ कह सकते हैं कि 2024 में मोदी सरकार का सफाया हो जाएगा. देश में महंगाई, बेरोजगारी की चर्चा छोड़कर नफरत और धर्म की राजनीति हो रही है. इसे भी पढ़ें – ट्रैफिक">https://lagatar.in/high-court-took-cognizance-of-traffic-jam-in-charge-traffic-sp-and-dsp-appeared/">ट्रैफिक

जाम पर हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, प्रभारी ट्रैफिक एसपी और डीएसपी हाजिर हुए
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही