Search

 
 
 

साउथ ऑफिस पारा में बंग समाज ने धूमधाम से की जगद्धात्री पूजा

 
Ranchi: छठ महापर्व के समापन के बाद जगद्धात्री पूजा का आयोजन होता है. यूं तो बंगाल के चंदननगर की जगद्धात्री पूजा पूरे देश भर में प्रख्यात है. राजधानी रांची मे भी बंग समुदाय द्वारा जगद्धात्री पूजा का आयोजन विभिन्न क्षेत्रों में किया जाता है. उन्हीं में से एक है साउथ ऑफिस पारा की जगद्धात्री पूजा, जहां बंगाली रीति रिवाज से मां जगद्धात्री की पूजा अर्चना होती है. तनिशा कुंडू ने बताया कि जगद्धात्री पूजा का आयोजन साउथ ऑफिस पारा में पिछले 11 वर्षों से किया जा रहा है. सात्विक रूप में मां जगद्धात्री हमारे बीच आती हैं. पूजा को सफल बनाने में तपती दत्ता, लिना रॉय, अन्नपूर्णा सोमान्तो, रिंकू सेन, सोमा चक्रबर्ती, पूर्णिमा दोत्तो सहित अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही. इसे भी पढ़ें -प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/prime-ministers-mega-road-show-modi-modi-slogans-raised/">प्रधानमंत्री

का मेगा रोड शो, मोदी-मोदी के लगे नारे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही