Search

 
 
 

बांग्लादेश तख्ता पलट : ममता ने पश्चिम बंगाल के लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की

 
Kolkata : बांग्लादेश में जारी अशांति के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को राज्य के लोगों से शांति बनाए रखने और किसी उकसावे में न आने अपील की. बांग्लादेश के घटनाक्रम पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा कि इस विषय पर विदेश मंत्रालय ही कोई प्रतिक्रिया देगा. पश्चिम बंगाल विधानसभा परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में बनर्जी ने कहा, मैं पश्चिम बंगाल के सभी नागरिकों से शांति बनाये रखने और किसी भी उकसावे में नहीं आने की अपील करती हूं.

केंद्र जो भी फैसला लेगा, हम उसका पालन करेंगे

उन्होंने कहा, इस मुद्दे पर केंद्र जो भी फैसला लेगा, हम उसका पालन करेंगे. मीडिया में आयी खबरों के अनुसार, शेख हसीना ने अपनी सरकार के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शनों के बीच, सोमवार को (बांग्लादेश के) प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और देश छोड़कर चली गयी हैं. हिंसक प्रदर्शनों में पिछले दो दिनों में 106 से अधिक लोगों की मौत हुई है.

पश्चिम बंगाल बांग्लादेश के साथ सांस्कृतिक और भाषाई संबंध साझा करता है

बांग्लादेश में राजनीतिक संकट पर बीजेपी नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा कि  `बांग्लादेश में पिछले कुछ दिनों में हुए विरोध प्रदर्शनों में कई लोगों की मौत हो गयी. हम मीडिया से सुन रहे हैं कि बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना भारत आयी हैं,  क्योंकि उनका मानना ​​है कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश सुरक्षित है. कहा कि पश्चिम बंगाल बांग्लादेश के साथ सांस्कृतिक और भाषाई संबंध साझा करता है.  हमें उम्मीद है कि स्थिति जल्द से जल्द सामान्य हो जायेगी. जरूरत पड़ने पर हमारे पीएम इस मामले में जरूर हस्तक्षेप करेंगे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही