Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बांग्लादेश घुसपैठ मामल: ED ने दो बांग्लादेशी समेत चार लोगों को किया अरेस्ट, 17 ठिकाने पर हुई थी छापेमारी

Ranchi: बांग्लादेश घुसपैठ मामले में ईडी ने दो बांग्लादेशी नागरिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गौरतलब है कि ईडी की टीम ने मंगलवार को इस मामले को लेकर झारखंड और पश्चिम बंगाल में कुल 17 ठिकाने पर छापेमारी की थी. छापेमारी के दौरान मिले सबूत के आधार पर ईडी की टीम ने सभी चार लोगों को गिरफ्तार किया है. जिनमें बांग्लादेशी नागरिक रोनी मंडल और समीर चौधरी के अलावा भारतीय नागरिक पिंटू हलधर और पिंकी बसु मुखर्जी शामिल हैं. चारों पर मानव तस्करी में संलिप्तता, बांग्लादेशी घुसपैठ करवाने, उनके फर्जी आधार कार्ड, फर्जी पासपोर्ट आदि बनवाने के आरोपों की पुष्टि हुई है. गिरफ्तार हुए सभी लोगों को बुधवार को कोलकाता स्थित कोर्ट में प्रस्तुत किया. यहां से चारों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर ईडी के अधिकारी रांची के लिए रवाना हो गए हैं. अब ईडी के अधिकारी रांची में चारों से रिमांड पर पूछताछ करेंगे. इसे भी पढ़ें -मैं">https://lagatar.in/i-see-guarantee-of-bjps-victory-in-jharkhand-pm-modi/">मैं

देख रहा हूं झारखंड में भाजपा की जीत की गारंटीः पीएम मोदी

फर्जी आधार कार्ड, अवैध हथियार समेत कई अन्य बरामद हुए थे

मंगलवार की छापेमारी में आरोपितों के ठिकाने से फर्जी आधार कार्ड, फर्जी पासपोर्ट, अवैध हथियार, अचल संपत्ति से संबंधित दस्तावेज, नकदी, गहने, प्रिंटिंग के कागजात, प्रिंटिंग मशीन, फर्जी आधार कार्ड बनाने के लिए खाली फॉर्म व कागजात की बरामदगी हुई हुई थी. गौरतलब है कि ईडी ने रांची के बरियातू थाने में चार जून 2024 को कांड संख्या 188/2024 को धोखाधड़ी, जालसाजी व विदेशी अधिनियम के तहत दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मनी लांड्रिंग के तहत केस किया था. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/grand-alliance-will-get-a-huge-victory-in-jharkhand-congress/">झारखंड

में महागठबंधन को मिलेगी भारी जीत – कांग्रेस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही