Dhaka : बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच बांग्लादेश में शनिवार को फिर से विरोध प्रदर्शन की शुरुआत हो गयी. खबरों के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने ढाका में सुप्रीम कोर्ट को घेर लिया. प्रदर्शनकारियों में अधिकतर छात्र शामिल हैं, उन्होंने चीफ जस्टिस सहित सभी जजों को आगाह किया कि एक घंटे के भीतर सभी इस्तीफा दें. शनिवार को ढाका में हाई कोर्ट बिल्डिंग के सामने सैकड़ों प्रदर्शनकारी एकत्र हुए, उन्होंने चीफ जस्टिस समेत सात जजों के इस्तीफे की मांग की. प्रदर्शनकारी धरने पर बैठे हुए थे और उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक वे इस आंदोलन को जारी रखेंगे. खबर है कि प्रदर्शनकारियों के बढ़ते दबाव से चीफ जस्टिस ने इस्तीफा दे दिया है. कोर्ट परिसर में बांग्लादेश सेना के जवानों को तैनात किया गया है.
STORY | Bangladesh Chief Justice Obaidul Hassan decides to resign amid student protest: Report
READ: https://t.co/GRbdvpEvMF">https://t.co/GRbdvpEvMF">https://t.co/GRbdvpEvMF
pic.twitter.com/Z9n077ERbr">https://t.co/Z9n077ERbr">pic.twitter.com/Z9n077ERbr
— Press Trust of India (@PTI_News) August">https://twitter.com/PTI_News/status/1822209724940439992?ref_src=twsrc%5Etfw">August
10, 2024
Leave a Comment