Search

बांग्लादेश ने दर्ज की टेस्ट में सबसे बड़ी जीत, अफगानिस्तान को 546 रन से हराया

Sports Desk : बांग्लादेश ने टेस्ट मैच में अबतक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है. बांग्लादेश ने एकलौते टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को 546 रन से हरा दिया. बांग्लादेश की रनों की लिहाज से यह जीत टेस्ट इतिहास में तीसरी सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले इंग्लैंड 1928 में ऑस्ट्रेलिया को 675 रनों से हरा चुकी है. वहीं 1934 में ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड को 562 रनों से हरा चुकी है. अब बांग्लादेश ने क्रिकेट में उभर रहे अफगानिस्तान को 546 रनों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की है.

बांग्लादेश ने दोनों पारी में बनाए 807

बांग्लादेश ने टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए नजमुल हुसैन शांतो के शतक के दम पर पहली पारी में 382 रन बनाए. वहीं दूसरी पारी में भी नजमुल हुसैन शांतो के शतकीय पारी के साथ 4 विकेट पर 425 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. वहीं अफगानिस्तान की टीम ने पहली पारी में 146 और दूसरी पारी में 115 रन ही बना सकी. अफगानिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में जल्दी-जल्दी विकेट गंवाए. चौथे दिन दूसरी पारी में अफगान की टीम के आधे खिलाड़ी 78 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए. बाकी बचे खिलाड़ी भी कुछ खास नहीं कर सके और 115 रन के स्कोर पर पूरी टीम पवेलियन लौट गई. इस तरह 662 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही अफगान की टीम 115 रन पर ऑलआउट होकर मैच 546 रनों से हार गई.

बांग्लादेश के नजमुल हुसैन शांतो ने दोनों पारियों में जड़े शतक

बांग्लादेश की ओर से नजमुल हुसैन ने दोनों पारियों में शतक लगाए. शांतो ने कुल 270 रन बनाए. पहली पारी में 175 गेंदों पर 146 रन और दूसरी पारी में 151 गेंदों पर 124 रन बनाए. बांग्लादेश की ओर से दूसरे टॉप स्कोरर मोइनुल हक रहे. हक ने कुल 136 रन बनाए. हक पहली पारी में तो कमाल नहीं कर पाए और केवल 15 रन ही सके. वहीं दूसरी पारी में शानदार शतक लगाए. हक ने 145 गेंदों पर 121 रन बनाकर नाबाद लौटे. इसे भी पढ़ें : राज्यसभा">https://lagatar.in/rajya-sabha-elections-2016-yogendra-saos-petition-dismissed-hc-said-no-need-for-cbi-inquiry/">राज्यसभा

चुनाव 2016: योगेंद्र साव की याचिका खारिज, HC ने कहा- CBI जांच की जरूरत नहीं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp