Search

 
 
 

बांग्लादेशी घुसपैठ मामला: HC में सरकार का जवाब, पाकुड़ में 100 से ज्यादा मदरसे, 2023 में धर्म परिवर्तन का एक केस आया

 
Ranchi: बांग्लादेशी मूल के व्यक्तियों द्वारा घुसपैठ कर संथाल इलाके में लैंड जिहाद किये जाने की जांच की मांग को लेकर दायर दानियल दानिश की जनहित याचिका पर बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. पिछली सुनवाई में अदालत ने राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार दोनों से जवाब मांगा था, बुधवार की सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय का जवाब नहीं आ सका. अदालत में केंद्र सरकार के अधिवक्ता प्रशांत पल्लव ने जवाब दाखिल करने के लिए 5 सप्ताह का समय मांगा. इसके बाद अदालत ने अगली सुनवाई 6 सितंबर निर्धारित कर दी है. इसे पढ़ें- कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-said-it-is-the-responsibility-of-the-government-to-run-the-parliament-no-agreement-on-discussion-on-manipur-inflation-adani/">कांग्रेस

ने कहा, संसद चलाने की जिम्मेदारी सरकार की , मणिपुर, महंगाई, अडानी पर चर्चा को लेकर समझौता नहीं
वहीं राज्य सरकार ने जवाब दाखिल कर दिया है. सरकार ने अपने जवाब में कहा है कि फिलहाल पाकुड़ में 100 से ज्यादा मदरसे स्थापित हैं. जबकि याचिकाकर्ता ने पाकुड़ में 41 मदरसे होने का जिक्र किया था. वहीँ सरकार की ओर से यह भी बताया गया कि इस वर्ष संथाल इलाके में एक धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है. इसे भी पढ़ें- पोटका">https://lagatar.in/potka-villagers-stop-road-construction-work-on-demand-for-compensation-memorandum-submitted-to-dc/">पोटका

: मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य कराया बंद, डीसी को सौंपा ज्ञापन
प्रार्थी ने अपने याचिका में कहा है कि संथाल के जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जैसे झारखंड के बॉर्डर इलाके से बांग्लादेशी मूल के लोग घुसपैठ कर झारखंड आ रहे हैं. इससे जिलों की जनसंख्या में कुप्रभाव पड़ रहा है. वहीं लैंड जिहाद भी चल रहा है. इन जिलों में बड़ी संख्या में मदरसा स्थापित किया जा रहा हैं. साथ ही स्थानीय जनजातीय युवतियों के साथ वैवाहिक संबंध बनाया जा रहा है, और फिर स्थानीय बनकर जमीन हड़पने और राज्य में आरक्षण समेत कई लाभ उठाए जा रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही