Search

बांग्लादेशी घुसपैठ मामला : रोनी मंडल की बेल पर सुनवाई पूरी

Ranchi :  बांग्लादेशी घुसपैठ से जुड़े केस में गिरफ्तार रोनी मंडल की जमानत याचिका पर रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गयी है. ईडी (ED) और बचाव पक्ष की बहस सुनने के बाद अब कोर्ट अपना फैसला सुनायेगा. इस केस के चार आरोपियों के खिलाफ ED ने PC (प्रोसिक्यूशन कंप्लेन) दाखिल कर चुकी है. ED ने बीते साल रोनी मंडल, समीर चौधरी, पिंटू हलधर और पिंकी बासु को गिरफ्तार किया था. इस केस के अन्य अभियुक्तों को बेल देने से ट्रायल कोर्ट इनकार कर चुका है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//