Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हेमंत सरकार के संरक्षण में बांग्लादेशी घुसपैठिया गैंग झारखंड में सक्रिय : बाबूलाल मरांडी

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि रांची में ईडी की कार्रवाई के दौरान बांग्लादेशी घुसपैठियों को झारखंड में बसाने की जिस साजिश का उद्भेदन हुआ है, वह अत्यंत राज्य की आंतरिक सुरक्षा के लिए बेहद चिंताजनक है. पहले भी कई बार बता चुका हूं कि घुसपैठियों को अवैध तरीके से भारत में प्रवेश कराने वाला गैंग झारखंड में सक्रिय है. हेमंत सरकार के संरक्षण में यह गैंग बांग्लादेश से प्रवेश कराने से लेकर घुसपैठियों को मदरसों में ठहराने से लेकर उनका वोटर आईडी, आधार कार्ड व पासपोर्ट बनाने तक का जुगाड़ लगाता है. इसे भी पढ़ें -प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/prime-minister-will-address-election-meetings-in-deoghar-and-godda-on-13th/">प्रधानमंत्री

13 को देवघर और गोड्डा में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

खड़ा कर दिया है झारखंड की मूल पहचान पर संकट

झारखंड की सुरक्षा और संप्रभुता के साथ खिलवाड़ कर झामुमो कांग्रेस की सरकार झारखंड को बारूद के ढेर पर ला खड़ा किया है. विगत कुछ सालों के दौरान हुई बेतहाशा घुसपैठ ने झारखंड की मूल पहचान पर संकट खड़ा कर दिया है. संथाल परगना के साथ-साथ राजधानी रांची, लोहरदगा, गुमला, चाईबासा समेत कई जिले घुसपैठियों के सेफ जोन बन चुके हैं. कुछ दिनों पूर्व रांची में बांग्लादेशी युवतियों की गिरफ्तारी के बाद रांची पुलिस को ही प्रारंभिक साक्ष्य मिले थे, इसके बावजूद प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की.

झूठा शपथ पत्र दायर किया

बाबूलाल ने कहा कि न्यायालय के समक्ष घुसपैठ के स्याह सच को छुपाते हुए झूठा शपथ पत्र दायर किया गया, सुप्रीम कोर्ट जाकर घुसपैठ की जांच रुकवाने का प्रयास भी किया गया. झारखंड में भाजपा की सरकार बनते ही पिछले दस से पंद्रह सालों के अंदर बने फर्जी वोटर आईडी कार्ड की जांच उसे रद्द किया जाएगा. भारतीय जनता पार्टी घुसपैठ जैसे देशविरोधी कृत्य को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी. घुसपैठियों को चुन चुनकर झारखंड से बाहर खदेड़ा जाएगा. इसे भी पढ़ें -सीएम">https://lagatar.in/cm-takes-a-jibe-at-amit-shah-how-shameful-is-this-picture-holding-a-meeting-in-support-of-the-murder-accused/">सीएम

ने अमित शाह पर कसा तंज,कितनी शर्मनाक है यह तस्वीर, हत्या के आरोपी के समर्थम में कर रहे सभा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही