Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारत में लापता हुए बांग्लादेशी सांसद अनवारुल अजीम की कोलकाता में हत्या, तीन गिरफ्तार

 Kolkata/Dhaka :  भारत में लापता हुए बांग्लादेशी सांसद अनवारुल अजीम अनार की कोलकाता में हत्या कर दी गयी है. इस संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.  बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जमां खान ने बुधवार को यहां ढाका में यह घोषणा की. खान ने संवाददाताओं से कहा, भारत में लापता हुए आवामी लीग के सांसद अनवारुल अजीम अनार की कोलकाता के एक फ्लैट में हत्या कर दी गयी. उन्होंने कहा, अभी तक हमें जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक, हत्या में शामिल सभी हत्यारे बांग्लादेशी हैं. यह एक सुनियोजित हत्या थी.                                                                                                    ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

      नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सांसद की हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार  

द डेली स्टार की खबर के मुताबिक, मंत्री ने कहा कि बांग्लादेश पुलिस ने 56 वर्षीय सांसद की हत्या के संबंध नें तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. मंत्री ने शव के बारे में पूछे जाने पर कहा कि उन्हें फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा, `हम आपको जल्द ही हत्या के मकसद की जानकारी देंगे.  मंत्री के मुताबिक, भारत की पुलिस मामले में सहयोग कर रही है. तीन बार के सांसद और आवामी लीग के कालीगंज उपजिला इकाई के अध्यक्ष अनार इलाज के लिए 12 मई को भारत एक निजी दौरे पर गये थे. उत्तर कोलकाता के बरानगर थाने में 18 मई को उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गयी थी.

प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सांसद की मौत पर दुख प्रकट किया है

समाचार पोर्टल वने यूनाइटेड न्यूज ऑफ बांग्लादेश समाचार एजेंसी के हवाले से कहा कि प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सांसद की मौत पर हैरानी और दुख प्रकट किया है.  अनार जेनाइदह-4 संसदीय क्षेत्र से आवामी लीग के सांसद थे. गृहमंत्री ने कहा, जेनाइदह एक सीमावर्ती इलाका है, जहां अपराधी दल बहुत अधिक है. अनार यहां केसांसद थे. घटना उस वक्त हुई, जब वह उपचार के लिए भारत गये थे.  हमें जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक, उनकी वहां हत्या कर दी गयी है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही