Search

 
 
 

संदिग्ध हालत में घूम रहा बांग्लादेशी पकड़ाया, अमर बाउरी ने दी जानकारी

 
Ranchi: पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरीए चंदनकियारी में बांग्लादेशी के पकड़े जाने की जानकारी दी है. उन्होंने पोस्ट में बांग्लादेशी की तस्वीर भी शेयर की है. कहा है कि यह वही भयावह स्थिति है, जिसका अंदेशा था, अब वह हकीकत बन रही है. खतरा लगातार बढ़ रहा है. सतर्क रहना अब ज़रूरी है. चंदनकियारी में ग्रामीणों ने एक संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा और पुलिस के हवाले किया. बताया जा रहा है कि रात में कई लोग संदिग्ध हालात में घूमते देखे गए, लेकिन सिर्फ़ एक को पकड़ा जा सका. बाकी सभी फरार हो गए.
बाउरी ने लिखा है कि चिकित्सा जांच के दौरान उसने खुद को ढाका (बांग्लादेश) का निवासी बताया. यह केवल एक घटना नहीं, बल्कि हमारी "माटी-बेटी-रोटी" के अस्तित्व पर सीधा हमला है.चंदनकियारी ही नहीं, पूरा झारखंड आज खतरे की जद में है.
अब चुप रहने का समय नहीं है. यह झारखंड की अस्मिता की लड़ाई है. हम अपनों के सम्मान से समझौता नहीं करेंगे. भारतीय जनता पार्टी इस चुनौती के ख़िलाफ़ हर मोर्चे पर डटी रहेगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/04/5-22.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें – पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-murshidabad-violence-suvendu-adhikari-said-situation-is-going-out-of-control-demanded-implementation-of-section-355/">पश्चिम

बंगाल मुर्शिदाबाद हिंसा : सुवेंदु अधिकारी ने कहा, स्थिति नियंत्रण से बाहर जा रही, धारा 355 लागू करने की मांग
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही