Search

 
 
 

लातेहार : बनहरदी पंचायत की ग्रामीण सड़कों को दुरूस्त करने की मांग ने पकड़ी जोर

 
Latehar : लातेहार के चंदवा प्रखंड के बनहरदी पंचायत की प्रमुख ग्रामीण सड़कों को दुरूस्त करने की मांग जोर पकड़ने लगी है. ग्रामीण इसके खिलाफ मुखर होने लगे हैं. इसे लेकर बनहरदी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य मनोहर भगत ने मंगलवार को डीसी भोर सिंह यादव को एक ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में उन्होंने सुरली चार मुहान चौक से राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय डंड़ेया आंगनबाड़ी होते हुए रजवार ग्राम तक सड़क निर्माण कराने की मांग की है. उन्होंने बताया कि इस पथ की लंबाई तकरीबन साढ़े तीन से चार किलोमीटर है. [caption id="attachment_567848" align="alignleft" width="159"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/manohar-bhagat_556-e1677583215492-300x280.jpg"

alt="पंचायत समिति सदस्य मनोहर भगत" width="159" height="148" /> पंचायत समिति सदस्य मनोहर भगत[/caption] शुभम संदेश से बातचीत करते हुए भगत ने कहा कि आज से तकरीबन 15-17 वर्ष पहले यहां ग्रेड-वन पथ का निर्माण कराया गया था. उसके बाद से उक्त पथ की मरम्मत नहीं करायी गयी. आज इस पथ का अस्तित्व मिट गया है. उन्होंने कहा कि इस पथ के जर्जर रहने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बरसात के दिनों में गांव में एंबुलेंस भी नहीं पहुंच पाती है, ऐसे में रोगियों को अस्पताल ले जाने में काफी परेशानी होती है. खासकर जब महिलाओं का प्रसव कराना होता है तो और अधिक परेशानी हो जाती है. इसके अलावा श्री भगत ने पंचायत के सुरली चार मुहान से कोरकोटया होते हुए सेरेक तक पथ निर्माण, बनहरदी से पंचायत भवन होते हुए सुरली चार मुहान तक सड़क निर्माण, बुध बाजार से सुरली बारी चट्टी बगीचा तक सड़क निर्माण, बनहरदी पंचायत भवन से अरेंची रोड तक सड़क निर्माण एवं पथलकुड़वा से राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय डंड़ेया तक सड़क निर्माण कराने की मांग डीसी से की है. श्री भगत के सड़क निर्माण की मांगों को जिला परिषद सदस्य सरोज देवी और मुखिया रामेश्वर उरांव ने भी अनुमोदित किया है. इसे भी पढ़ें : पंकज">https://lagatar.in/pankaj-mishra-will-have-to-wait-for-bail-high-court-reserves-the-decision/">पंकज

मिश्रा को बेल के लिए करना होगा इंतजार, हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही