Search

 
 
 

रांची के जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति का बैंक अकाउंट फ्रीज

केनरा बैंक ने जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति का बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिया है. बैंक ने यह मंदिर पुनर्निर्माण समिति के PAN का इस्तेमाल मंदिर न्यास समिति द्वारा किये जाने की शिकायतों की जांच के बाद की है.
 

Ranchi: केनरा बैंक ने जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति का बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिया है. बैंक ने यह मंदिर पुनर्निर्माण समिति के PAN का इस्तेमाल मंदिर न्यास समिति द्वारा किये जाने की शिकायतों की जांच के बाद की है.


PAN के गलत इस्तेमाल के सिलसिले में हाईकोर्ट के अधिवक्ता हर्ष कुमार ने रांची के उपायुक्त, केनरा बैंक, प्रत्यक्ष कर बोर्ड और वित्त मंत्रालय को की थी. इसमें यह कहा गया था कि मंदिर पुनर्निर्माण समिति का गठन मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए किया गया था. 


जीर्णोद्धार का काम समाप्त होने के बाद समिति भंग कर दी गयी है. मंदिर पुनर्निर्माण समिति के PAN का इस्तेमाल मंदिर न्यास समिति द्वारा किया जा रहा है. यह नियमानुसार गलत है. क्योंकि कोई संस्था दूसरी संस्था के PAN का इस्तेमाल नहीं कर सकती है. इस शिकायत की जांच के बाद बैंक ने फिलहाल मंदिर न्यास समिति को अपना PAN लाने का निर्देश दिया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही