Search

 
 
 

नोटबंदी के दौरान संदिग्ध लेनदेन का मामला, कोडरमा से बैंककर्मी गिरफ्तार

2016 में हुई नोटबंदी के दौरान कथित तौर पर किए गए संदिग्ध वित्तीय लेनदेन के मामले में बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने कोडरमा से एक बैंककर्मी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरविंद कुमार के रूप में हुई है.
 
आरोपी बैंककर्मी अरविंद कुमार

Koderma : 2016 में हुई नोटबंदी के दौरान कथित तौर पर किए गए संदिग्ध वित्तीय लेनदेन के मामले में बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने कोडरमा से एक बैंककर्मी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरविंद कुमार के रूप में हुई है. वह डोमचांच स्थित बैंक ऑफ इंडिया की फुलवरिया शाखा में कार्यरत था.

 

बताया गया है कि अरविंद कुमार मूल रूप से बिहार के दानापुर स्थित पंचवटी नगर का रहने वाला है. नोटबंदी के समय उसकी तैनाती बैंक ऑफ इंडिया की गया शाखा में थी. आरोप है कि उस दौरान अन्य लोगों के साथ मिलकर एक बैंक खाते के जरिए लाखों रुपये का संदिग्ध लेनदेन किया गया.

 

मामला राजेश कुमार की शिकायत के बाद सामने आया था. आरोप है कि उनके बैंक खाते का कथित तौर पर उनकी जानकारी और अनुमति के बिना इस्तेमाल किया गया. इस संबंध में गया के सिविल लाइन थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. बाद में मामले की जांच आर्थिक अपराध इकाई को सौंप दी गई.

 

जांच के दौरान EOU ने बैंक खातों, दस्तावेजों और लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की पड़ताल की. जांच एजेंसी का दावा है कि इस दौरान अरविंद कुमार की भूमिका सामने आई. उसके बाद EOU की टीम ने कोडरमा में कार्रवाई करते हुए आरोपी बैंककर्मी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उसे पूछताछ के लिए बिहार ले जाया गया है. जांच एजेंसी अब मामले में शामिल अन्य लोगों और नोटबंदी के दौरान हुए कथित संदिग्ध लेनदेन की पूरी कड़ी का पता लगाने में जुटी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही