Search

 
 
 

शिक्षा लोन की आड़ में बैंक करता है छात्रों को प्रताड़ित, हो कार्रवाई : अजय राय

 
Ranchi :  झारखंड पैरेंट्स एसोसिएशन ने रांची सहित झारखंड के कई बैंकों पर कार्रवाई की मांग की है. एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि छात्रों को दिए गए एजुकेशन लोन की आड़ में बैंक अभिभावकों एवं छात्रों को लगातार प्रताड़ित कर रहा है. कई अभिभावकों ने इस संबंध में शिकायत की है. श्री राय ने कहा कि छात्रों ने इंजीनियरिंग, मेडिकल एवं अन्य उच्च शिक्षा के लिए विभिन्न बैंकों से एजुकेशन लोन लिया है. जिसमें कई छात्रों को निर्धारित समय पर जॉब नहीं मिल सका. इस कारण कई छात्र आगे की तैयारी में जुटे हैं. किंतु बैंक प्रबंधक ऐसे छात्रों पर लोन की राशि जमा करने के लिए सख्ती बरत रहे हैं. जबकि ऐसे कई छात्र बैंकों से लोन वापस करने के लिए 6 महीना से 1 साल का समय देने की गुहार लगाई है. मगर बैंक प्रबंधकों के द्वारा उन छात्रों एवं उनके अभिभावकों को बार-बार प्रताड़ना करने का कार्य किया जा रहा है. ऐसे बैंकों को चिन्हित कर झारखंड पैरेंट्स एसोसिएशन उन बैंकों के खिलाफ शीघ्र आंदोलन चलाएगा. साथ ही इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों से मिलकर कार्रवाई की मांग करेगा. इसे भी पढ़ें : गढ़वा">https://lagatar.in/one-person-died-in-suspicious-condition-in-garhwa-police-station-relatives-created-ruckus/">गढ़वा

थाना में संदेहास्पद स्थिति में एक व्यक्ति की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही