Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बैंक ऑफ इंडिया 12 जून को मनाएगा समझौता दिवस, उधारकर्ताओं से लाभ उठाने की अपील

Ranchi : बैंक ऑफ इंडिया देश भर में 12 जून को समझौता दिवस मना रहा है.  बैंक अपनी सभी शाखाओं/अंचल और एफजीएमओ में एकमुश्त समझौता (ओटीएस) के तहत उधारकर्ताओं के एनपीए ऋण खातों का निपटान करने के लिए यह दिवस मना रहा है.  समझौता दिवस विशेष रूप से उन एनपीए उधारकर्ताओं के लिए आयोजित किया गया है जो उधारकर्ता व्यवसाय/चिकित्सा स्थिति में परेशानी या किसी अन्य वास्तविक कारण के कारण समय पर अपना ऋण नहीं चुका सके हैं. बताया गया कि  बैंक के पास छोटे मूल्य के खातों और मध्यम आकार के खातों के निपटान के लिए विशेष ओटीएस योजनाएं हैं, जिसके माध्यम से एनपीए उधारकर्ताओं को विशेष और अच्छी छूट की सुविधा है. बैंक की ओर से सभी एनपीए उधारकर्ताओं से अपील की गई है कि  12 जून  समझौता दिवस पर अपने एनपीए ऋण खातों का निपटान कर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं. इसे भी पढ़ें-10">https://lagatar.in/after-10-years-modi-remembered-nda-and-its-late-leaders-supriyo/">10

वर्ष बाद मोदी को NDA व इनके दिवंगत नेताओं की याद आयी : सुप्रियो   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही