Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बैंक ऑफ इंडिया के बानो शाखा में 3-4 घंटे पहले ही लग जाती है लाइन, ग्राहक परेशान

Simdega :  जिला के बानो प्रखंड अंतर्गत बैंक ऑफ इंडिया शाखा में बैंक खुलने से तीन-चार घंटे पहले से ही ग्राहकों की लाइन लग जाता है. ग्राहकों को काफी देर तक बैंक खुलने का इंतजार करना पड़ता है. ऐसी स्थिति कमोबेश प्रतिदिन देखा जा सकता है. ग्रामीणों ने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया बानो शाखा में काफी दूर-दराज से ग्राहक आते हैं. प्रखंड के एकमात्र बड़े बैंक होने के कारण अधिकतर लोगों के खाते इसी बैंक में है, जिस कारण काफी संख्या में ग्रामीण बैंक के काम से यहां पहुंचते हैं. ग्रामीणों का कहना है कि बैंक खुलने के तीन से चार घंटे पहले अगर वे ना आएं तो बैंक का कार्य नहीं हो पाता. पैसे निकासी करनी हो या पैसे डिपोजिट करनी हो तो उन्हें बैंक में प्रवेश के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है. इसे भी पढ़ें:संसद">https://lagatar.in/case-of-illegal-purchase-and-sale-of-non-majrua-land-in-jharkhand-raised-in-parliament/">संसद

में उठा झारखंड में गैर-मजरुआ जमीन की अवैध खरीद-बिक्री का मामला

बच्चे, बुजुर्ग और महिला भी रहते हैं परेशान

विद्यालय मे पढ़ने वाले बच्चे को छात्रवृति निकालने के लिए कई घंटे लाइन में लगना पड़ता है. इतना ही नहीं बुजुर्ग महिला-पुरूष लाठी पकड़ कर घंटे बैंक ऑफ इंडिया शाखा प्रवेश के लिए लाइन में खड़े हो कर अपनी बारी का इंतजार करते हैं. इस बैंक मे प्रतिदिन हजारों की संख्या मे ग्राहक आते हैं. बैक में दो ऑफिसर चार क्लर्क और एक पिऊन कार्यरत हैं. वाही प्रतिदिन 15 से 20 लाख की निकासी होती है और 4 से 5 लाख जमा होता है. यह बैंक 1975 से लोगो को सेवा दे रही है. 16 पंचायत के लोगो के आलावा जिले के दूसरे प्रखंड से लोग भी बैंक पहुंचते हैं. बैंक के काम के लिए ग्राहक पूरा दिन इसी में लगा देते हैं. इसे भी पढ़ें:राजभवन">https://lagatar.in/raj-bhavan-garden-now-closed-for-common-people-4-24-lakh-people-saw-the-view-in-14-days/">राजभवन

उद्यान अब आम लोगों के लिए हुआ बंद, 14 दिन में 4.24 लाख लोगों ने देखे नजारे 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही