Search

 
 
 

रांचीः बैंक पीओ ने की खुदकुशी, लिखा- जिस केस में CBI ने दी क्लीनचिट, रामगढ़ पुलिस उसी मामले में कर रही परेशान

 
Ranchi: राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के अनंतपुर में रहने वाले बैंक ऑफ इंडिया के पीओ ने आत्महत्या कर ली. मृतक का नाम सुप्रियो मजूमदार है. सुप्रियो मजूमदार ने 2015 में बैंक ऑफ इंडिया में पीओ के पद पर ज्वाइन किया था. सुसाइड करने के पहले सुप्रियो मजूमदार ने पांच पेज का सुसाइड नोट लिखा है, और अपराधिक षड्यंत्र के बारे में बताया है. फिलहाल इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/33333-1.jpg"

alt="" width="948" height="1280" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/333-7.jpg"

alt="" width="576" height="1280" />

सुसाइड नोट में क्या लिखा है-

पांच पन्नों के अपने सुसाइड नोट में सुप्रियो ने बताया कि कैसे पांच साल पहले रामगढ़ में टैंकर लोन देने में बैंक के कुछ अधिकारियों धोखाधड़ी की. फ्रॉड लोन की जांच सीबीआई ने शुरू की और सुप्रियो से भी पूछताछ हुई, पर सारे साक्ष्य देखने के बाद सीबीआई ने सुप्रियो को क्लीन चिट दे दी और वो गवाह बन गए. लेकिन इसके बाद बैंक के बाकी अधिकारी जो उस वक्त ब्रांच मैनेजर और क्रेडिट हेड थे, उनके खिलाफ जांच जारी रही. इस बीच एक ग्राहक ने रामगढ़ पुलिस के पास लोन न देने का केस दर्ज करवाया. ऐसे ही मामले की सीबीआई जांच चलते रहने पर भी रामगढ़ पुलिस सुप्रियो को जांच के नाम पर तंग करने लगी. महीनों तक पुलिस के हरासमेंट के बाद सुप्रियो ने इस बेवजह की परेशानी और प्रताड़ना से तंग आकर जान देना ज्यादा मुनासिब समझा. सुप्रियो की कुछ साल पहले ही शादी हुई थी. परिवार में पत्नी के अलावा बैंक ऑफ इंडिया से ही रिटायर्ड पिता और बहन हैं. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही