Search

 
 
 

अरवल में बैंक डकैती, घुसते ही अपराधी बोले- कैश दो, नहीं तो मार देंगे गोली

 
Arwal : अरवल में शुक्रवार की सुबह बैंक लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया. हथियारबंद अपराधियों ने पंजाब नेशनल बैंक से करीब साढे 12 लाख लूटकर फरार हो गये. विरोध करने पर बैंक प्रबंधक के साथ मारपीट की गई, जिसमें वे घायल हो गये. लूट की वारदात को अंजाम अरवल के तेलपा ओपी क्षेत्र के बेलखारा बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में दिया गया. बैंक लूट की खबर फैलते ही हड़कंप मच गया. तेलपा ओपी समेत आसपास के तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. एएसपी रौशन कुमार भी बैंक पहुंचे और कर्मियों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी ली. पुलिस बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. पुलिस ने जल्‍द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है. इसे भी पढ़ें – मंत्री">https://lagatar.in/minister-shahnawaz-hussain-was-surrounded-by-youth-seeking-employment-said-you-have-made-many-promises-which-of-them-were-fulfilled/">मंत्री

शाहनवाज हुसैन को घेर युवाओं ने मांगा रोजगार! कहा- आपने कई वादे किये है, उनमें से कौन-कौन से पूरे हुए
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सुबह करीब 10:30 बजे बैंक खुलते ही हथियारबंद 5 अपराधी बाइक से पहुंचे. बैंक में घुसते ही मैनेजर मिन्टू कुमार और कर्मियों को हथियार का भय दिखाकर बंधक बना लिया. हथियार दिखाकर कैशियर से बोला- जल्‍दी जितना कैश है बैग में भर दो, नहीं तो गोली मार देंगे. जब मैनेजर ने इसका विरोध किया तो मारकर उन्‍हें घायल कर दिया. डर से कैशियर ने पैसा निकालकर दे दिया. अपराधी कैश बैग में भरकर आसानी से फरार हो गये. लुटरों के जाते ही बैंक कर्मी ने घंटी बजाई, मगर तबतक देर हो चुकी थी. इसे भी पढ़ें – बिहारः">https://lagatar.in/bihar-79-acquitted-including-bjp-mp-janardan-mla-janak-gyanchand-in-a-21-year-old-case/">बिहारः

21 साल पुराने केस में बीजेपी सांसद जनार्दन, MLA जनक, ज्ञानचंद समेत 79 बरी
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही