Search

 
 
 

बांका: 10वीं की परीक्षा देने जा रही छात्रा की मौत, बाइक से गिरी तो पीछे से ट्रक ने कुचला

 
Banka: भागलपुर-हंसडीहा मुख्य सड़क मार्ग पर जिले के बाराहाट थाना अंतर्गत महाराणा हाट के पास सुबह सड़क दुर्घटना में मैट्रिक की परीक्षा देने जा रही एक छात्रा की मौत हो गई. बताया गया कि ट्रक ने छात्रा को रौंद दिया जिससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया. घटना के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई. मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद छात्रा की पहचान करके परिजनों को जानकारी दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें:  आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-indefinite-strike-of-infinity-parks-ryots-begins/">आदित्यपुर

: इनफिनिटी पार्क के रैयतों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
वहीं घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक अपने वाहन को लेकर भागने में सफल रहा. घटना की सूचना के बाद पहुंची बाराहाट थाना पुलिस ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट लाया. वहीं पुलिस ने घटना की सूचना मृतक छात्रा के परिजनों को दे दी है. घटना की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. बाराहाट थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया गया है. परिजनों में चीख पुकार मची है. सभी का रो-रोकर बुरा हाल है. इसे भी पढ़ें:  धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-award-winning-students-were-honored-at-saraswati-vidya-mandir-sinidih/">धनबाद:

 सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में पुरस्कृत छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही