Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बांका : मैट्रिक छात्र  की पीट पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. सुईया थाना क्षेत्र के लोहटनियां गांव में गुरुवार सुबह 16 वर्षीय मैट्रिक छात्र आशीष कुमार का शव मेनमा टिल्हा लेंगड़ा बांध के नीचे पाया गया. इस घटना से पूरे इलाके में शोक और सनसनी फैल गई
Advertisement
Advertisement

Banka :  जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. सुईया थाना क्षेत्र के लोहटनियां गांव में गुरुवार सुबह 16 वर्षीय मैट्रिक छात्र आशीष कुमार का शव मेनमा टिल्हा लेंगड़ा बांध के नीचे पाया गया. इस घटना से पूरे इलाके में शोक और सनसनी फैल गई.

 

मृतक की पहचान और परिवार का दर्द

आशीष टोनापाथर गांव निवासी पप्पू यादव के पुत्र थे. उनकी उम्र महज 16 वर्ष थी और वह पढ़ाई में होनहार था . परिवार का आरोप है कि उसकी पीट-पीटकर हत्या की गई है, हालांकि अभी तक किसी को नामजद आरोपी नहीं बनाया गया है.

 

आशीष की मां बिंदु देवी ने बताया कि उनका बेटा बांका शहर के नेहरू कॉलोनी स्थित मां सरस्वती आवासीय विद्यालय में पढ़ाई कर रहा था और अगले साल मैट्रिक बोर्ड परीक्षा देने वाला था. वह पढ़ाई में तेज था और हमेशा अच्छे अंक लाता था.

 

पुलिस और ग्रामीणों की प्रतिक्रिया

घटना की जानकारी मिलने पर सुईया थाना अध्यक्ष कन्हैया झा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. शव कोलेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ जारी है.स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि पिंटू कुमार सिंह, गतपत तांती, राजेश कुमार यादव और रोहित यादव समेत कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जघन्य हत्या की निष्पक्ष जांच की मांग की.

 

ग्रामीणों की मांग

ग्रामीण और परिजन चाहते हैं कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए. साथ ही परिवार को सुरक्षा और न्याय दिलाने की भी अपील की गई है. फिलहाल पूरे इलाके में शोक का माहौल है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही