Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बांका पुलिस ने चार नक्सलियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, शिक्षकों से की थी लेवी की मांग

Banka : बिहार के बांका जिले से पुलिस ने चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से भारी संख्या में विस्फोटक बरामद किये गये है. गिरफ्तार नक्सली पीपुल्‍स लिब्रेशन फ्रंट ऑफ इंडिया के सदस्य हैं. बताया जा रहा है कि इनके द्वारा कुछ माह पहले स्कूल में पोस्टरबाजी की गई थी. जिसमें लिखा गया था कि शिक्षक प्रतिमाह इनके संगठन को पैसा दें. जिसके बाद गांव और शिक्षकों में दहशत का माहौल था. लोगों ने पुलिस घटना की जानकारी दी थी. जिसके बाद स्‍थानीय पुलिस सक्रिय हुई और उनकी गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया. जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पढ़ें - मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-layoff-of-452-contract-workers-of-chiria-sail-stopped-due-to-the-efforts-of-minister-joba-manjhi/">मनोहरपुर

: मंत्री जोबा मांझी के प्रयास से चिरिया (सेल) के 452 ठेका श्रमिकों की छंटनी रुकी
इसे भी पढ़ें - जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-union-minister-arjun-munda-welcomed-by-bjp-leaders-and-workers/">जगन्नाथपुर

: केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

नक्सलियों को नक्सली पोशाक के साथ गिरफ्तार किया गया

जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार नक्सलियों को नक्सली पोशाक के साथ गिरफ्तार किया गया हैं. चारों की गिरफ्तारी बांका जिले के फुल्लीडुमर थाना के सेबईजोर से हुई है.बांका के पुलिस अधीक्षक डॉ. सत्य प्रकाश ने बताया कि पीएलएफआई मूलतः नक्सली संगठन का ही पार्ट है. जो झारखण्ड में सक्रिय है. इस क्षेत्र में संगठन का विस्तार के लिए पोस्टबाजी की गयी थी. सूचना मिलते ही इन सभी को दबोच लिया गया है. एसपी ने बताया कि नक्सलियों का संगठन कमजोर होने के चलते अलग-अलग नाम से संगठन बनाकर क्षेत्र में भय एवं दहशत फैलाने का काम किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें - संदीप">https://lagatar.in/prosecution-will-run-against-nine-criminals-including-sandeep-thapa-dc-has-given-approval/">संदीप

थापा समेत नौ अपराधियों के खिलाफ चलेगा अभियोजन, डीसी ने दी स्वीकृति

भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुए है

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि संगठन के पूर्व के कारनामों की जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है. वहीं गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान संजय मरांडी, अनिल मरांडी, मिथलेश मरांडी और मुनेश्वर मरांडी के रूप में हुई है. इनके पास से 5 डेटोनेटर, अमोनियम नाइट्रेट, पावर जिलेटिन और अन्य विस्फोटक पदार्थ सहित नक्सली पोशाक बरामद किया गया है. इसे भी पढ़ें - शिवपाल">https://lagatar.in/jharkhand-obc-morcha-president-kailash-yadav-met-shivpal-yadav/">शिवपाल

यादव से मिले झारखंड ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष कैलाश यादव [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही