Search

 
 
 

10 लाख रुपये से अधिक के लेनदेन की जानकारी आयकर विभाग को दे बैंक : डीडीसी

 
Ranchi : नोडल पदाधिकारी व्यय अनुश्रवण प्रबंधन कोषांग सह उपविकास आयुक्त रांची दिनेश कुमार यादव ने सोमवार को विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. उप विकास आयुक्त सभागार में आयोजित बैठक में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के दौरान संदेह जनक लेन-देन के संबंध में बैंकों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. डीडीसी ने सभी बैंकों के प्रतिनिधियों को एटीएम मोबाइल वैन में संबंधित बैंक का बार कोड भी लगाने के निर्देश दिये. बैंकों को संदेहजनक लेनदेन के बारे में विवरण उपलब्ध कराने को कहा गया है. कहा गया कि यदि किसी खाते में 10 लाख से अधिक की राशि जमा होती है या निकासी होती है तो इसकी सूचना आयकर विभाग को दें. साथ ही प्रत्याशियों, उनकी पत्नी, आश्रित या राजनीतिक दलों के खाते से निकासी या जमा होने वाली राशि पर नजर रखने को कहा गया है. इसे भी पढ़ें : कॉरपोरेट">https://lagatar.in/corporate-affairs-ministry-orders-investigation-against-jsca/">कॉरपोरेट

अफेयर्स मंत्रालय ने JSCA के खिलाफ दिये जांच के आदेश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही