Search

बैंक संदिग्ध लेनदेन पर रखें नजर : उपायुक्त

डीसी ने बैंक प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, संदिग्ध लेन-देन पर नजर रखने और सूचना देने का निर्देश Hazaribagh:  जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय ने समाहरणालय सभागार में सोमवार को लोकसभा चुनाव को लेकर विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. इस दौरान उपायुक्त ने बैंक के प्रतिनिधियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये. कहा कि चुनाव आयोग के द्वारा जारी वित्तीय ट्रांजेक्शन से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराएं. उपायुक्त ने सभी बैंकों के प्रतिनिधि से कहा कि किसी भी खाते में 10 लाख या उससे अधिक के लेने देने वाले संदेहास्पद खातों पर विशेष नजर रखें. इसकी सूचना उपायुक्त कार्यालय को भी दें. वित्त मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी पत्र आदेश के अनुसार कई निर्देश दिए गए है. उपायुक्त ने कहा कि विभिन्न बैंकों के एटीएम मशीन में नगद राशि जमा करने वाले एटीएम वैन में सभी संबंधित दस्तावेज व आईडी कार्ड को साथ रखें ताकि किसी प्रकार के जांच के क्रम में स्थिति स्पष्ट हो सके. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-rs-1-70-lakh-snatched-from-reliance-petrol-pump-employee-in-broad-daylight/">रांची

: रिलायंस पेट्रोल पंप कर्मी से दिनदहाड़े 1.70 लाख की छिनतई

संदेहास्पद वित्तीय ट्रांजेक्शन पर नजर रखने का निर्देश

उपायुक्त नैंसी सहाय ने असामान्य और संदिग्ध नकद निकासी या बैंक खाते में अधिक नकद जमा करने, निकलने पर नजर रखने को कहा है. चुनाव प्रक्रिया के दौरान एक बैंक खाते से एक जिला निर्वाचन क्षेत्र में कई व्यक्तियों के खातों में आरटीजीएस के जरिये राशि का असामान्य हस्तांतरण की जानकारी देने को कहा. एक लाख रुपये से अधिक नकद जमा करना या नकद निकालने पर भी नजर रखने को कहा. कोई अन्य संदिग्ध नकद लेनदेन, जिसका उपयोग मतदाताओं को रिश्वत देने के लिए किया जा सकता है, उस पर नजर रखने का निर्देश दिया. बैंकों से अधिक निकासी होने की सूचना आयकर विभाग को देने को कहा गया. बैंको में मतदाता जागरूकता के लिए वोटर अवरनेस फोरम को क्रियाशील करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने सभी बैंक प्रतिनिधियों से अपने अपने बैंक शाखाओं में मतदाता जागरूकता के लिए वीएएफ (वोटर अवरनेस फोरम) का गठन कर बैंको में आने वाले लोगों को मतदाता जागरूकता संबंधी जानकारी देने को कहा. बैठक में अपर समाहर्ता संतोष कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी मां देवप्रिया, सदर एसडीओ शैलेश कुमार एवं विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-निशिकांत">https://lagatar.in/relief-to-nishikant-dubey-from-jharkhand-hc-ban-on-pestilence-action/">निशिकांत

दुबे को झारखंड HC से राहत, पीड़क कार्रवाई पर लगायी रोक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp