Lagatar Desk
बैंकों ने 28 सितंबर से तीन के लिए प्रस्तावित हड़ताल को टाल दी है. यह फैसला 27 सितंबर की देर रात लिया गया है. फैसले में बताया गया है कि इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच हुई बैठक के बाद बैंक हड़ताल टाल दी गई है.
उल्लेखनीय है कि बैंक कर्मचारियों ने काम का बोझ करने, सप्ताह में काम के दिन पांच होने समेत अन्य मांगों को लेकर 28,29 व 30 सितंबर को हड़ताल की घोषणा की थी. हड़ताल के मद्देनजर बैंक प्रबंधन ने रविवार को भी बैंक को खुला रखने का फैसला लिया था.