Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अप्रैल माह की शुरुआत 2 दिन की बैंक छुट्‌टी के साथ, कुल 15 दिन बैंकों में नहीं होंगे कामकाज

LagatarDesk : अप्रैल महीने से नया वित्त वर्ष 2023-24 शुरू हो जायेगा. नया वित्त वर्ष शुरू होने से बस 6 दिन बचे हैं. वित्तीय वर्ष के पहले महीने यानी अप्रैल में 15 दिन बैंकों में काम नहीं होगा. देश में कई वजहों से अलग-अलग जगहों पर 9 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा. इसके अलावा 5 रविवार और 2 शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में अगले महीने अगर आपको बैंकों से जुड़े काम है तो ब्रांच जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट देख लें. या फिर अभी ही अपने काम का शेड्यूल तय कर लें. ताकि आपको बैंक जाकर वापस लौटना ना पड़े या फिर थोड़ी सी लापरवाही के कारण आपका जरूरी काम अधूरा रह जाये. (पढ़ें, राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-asked-in-the-press-conference-what-is-adanis-relation-with-pm-modi-pm-got-scared-of-my-speech-hence-disqualified/">राहुल

गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा, अडानी का पीएम मोदी से क्या रिश्ता है, पीएम संसद में मेरे भाषण से डर गये, इसलिए अयोग्य घोषित कर दिया)

दो दिन की छुट्टी से महीने की शुरुआत और एक दिन की छुट्टी से अप्रैल माह होगा खत्म

अप्रैल महीने की शुरुआत दो दिनों की छुट्टी के साथ होगी. 1 अप्रैल को बैंक खातों की सालाना क्लोजिंग और 2 अप्रैल को रविवार के कारण बैंकों में कामकाज नहीं होगा. इतना ही नहीं छुट्‌टियों के साथ महीना खत्म होगा. क्योंकि 30 अप्रैल को रविवार है. इसके अलावा अप्रैल में अंबेडकर जयंती, महावीर जयंती, ईद-उल-फित्र सहित कई और मौकों पर बैंक बंद रहेंगे. इस महीने अलग-अलग जगहों के हिसाब से 3 लॉन्ग वीकेंड पड़ रहे हैं. पहला 7 से 9 अप्रैल, दूसरा 14 से 16 अप्रैल और तीसरा 21 से 23 अप्रैल तक. इसे भी पढ़ें : कोतवाली">https://lagatar.in/more-than-two-dozen-bike-scooties-stolen-in-3-months-in-kotwali-police-station-area/">कोतवाली

थाना क्षेत्र में 3 माह में दो दर्जन से अधिक बाइक-स्कूटी की चोरी

अप्रैल की छुट्टियों की लिस्ट

  • 1 अप्रैल 2023 : बैंक अकाउंट क्लोजिंग के चलते इस दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी.
  • 2 अप्रैल 2023 : रविवार के कारण बैंकों का साप्ताहिक अवकाश होगा.
  • 4 अप्रैल 2023 : महावीर जयंती के चलते अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर और रांची जोन में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
  • 5 अप्रैल 2023 : बाबू जगजीवन रान का जन्मदिन है. इस दिन तेलंगाना जोन में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
  • 7 अप्रैल 2023 : गुड फ्राइडे के चलते आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, तेलंगाना, इंफाल, कानपुर, कोची, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग और केरल जोन में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
  • 8 अप्रैल 2023 : दूसरे शनिवार के चलते बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा.
  • 9 अप्रैल 2023 : रविवार के चलते बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा.
  • 14 अप्रैल 2023 : अंबेडकर जयंती के चलते अगरतला, अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, तेलंगाना, इंफाल, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्ची, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना, रांची, श्रीनगर और केरल में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
  • 15 अप्रैल 2023 : बोहाग बिहू के चलते अगरतला, गुवाहाटी, कोच्ची, कोलकाता, शिमला और केरल जोन में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
  • 16 अप्रैल 2023 : रविवार साप्ताहिक अवकाश.
  • 18 अप्रैल 2023 : शब ए कद्र के चलते जम्मू और श्रीनगर जोन में बैंक बंद रहेंगे.
  • 21 अप्रैल 2023 : ईद के चलते अगरतला, जम्मू, कोच्ची, श्रीनगर और केरल में बैंक बंद रहेंगे.
  • 22 अप्रैल 2023 : चौथा शनिवार होने से बैंक बंद रहेंगे.
  • 23 अप्रैल 2023 : रविवार सप्ताहिक अवकाश होगा.
  • 30 अप्रैल 2023 : इस दिन रविवार होने से बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा.
इसे भी पढ़ें : निलंबित">https://lagatar.in/hearing-on-suspended-ias-pooja-singhals-discharge-petition-completed-ed-court-reserves-verdict/">निलंबित

IAS पूजा सिंघल की डिस्चार्ज याचिका पर सुनवाई पूरी, ED कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही