Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जून माह में कुल 12 दिन बैंक रहेंगे बंद, ब्रांच जाने से पहले देखें छुट्टियों की लिस्ट

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk : मई का महीना खत्म होने में 8 दिन बचे हैं. फिर जून शुरू हो जायेगा. अगले महीने बैंक में कोई खास छुट्टियां नहीं हैं. यानि जून माह में साप्ताहिक अवकाश के अलावा पूरे महीने बैंक खुले रहेंगे. जून महीने में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे. वहीं उत्तर प्रदेश में मात्र 6 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा. (केंद्र">https://lagatar.in/after-the-center-the-maharashtra-government-has-also-reduced-vat-on-petrol-and-diesel-three-states-have-reduced-the-tax/">केंद्र

के बाद महाराष्ट्र सरकार ने भी पेट्रोल-डीजल पर घटाया वैट, तीन राज्य कर चुके हैं टैक्स में कटौती)

बैंक जाने से पहले देखें छुट्टियों की लिस्ट

ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़े कामकाज है तो अपकमिंग मंथ में होने वाली हॉलीडे लिस्ट (Holiday List) चेक कर लेनी चाहिए. ताकि आपको पता हो कि कौन-कौन से दिन बैंक बंद रहेंगे. साथ ही किस-किस दिन बैकों में काम नियमित रुप से होगा. ऐसे में आपको अपने काम को छुट्टियों के हिसाब से शिड्यूल करने में आसानी होगी. आपको बैंक जाकर वापस भी नहीं लौटना पड़ेगा. इसे भी पढ़े : आंधी-बारिश">https://lagatar.in/thunderstorm-and-rain-cause-chaos-in-delhi-ncr-trees-broken-roof-collapses-roads-jammed/">आंधी-बारिश

से दिल्ली-NCR में कोहराम, पेड़ टूटे, छत गिरी, सड़कें जाम

यूपी में त्यौहारों को लेकर केवल 2 दिन बैंक बंद

देश भर में जून महीने में 12 दिन बैंक बंद रहेंगे. लेकिन उत्तर प्रदेश में जून में कोई विशेष दिवस या त्यौहार नहीं है. इसलिए यहां मात्र 6 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा. इसमें 4 रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार शामिल है. इस तरह त्यौहारों को लेकर केवल दो दिनों बैंकों में कामकाज नहीं होंगे. एक तरीके से देखें तो पूरे महीने बैंक खुले रहेंगे. तो आइये जानते हैं कि कौन-कौन से दिन बैंक बंद रहेंगे. इसे भी पढ़े : कलकत्ता">https://lagatar.in/bus-coming-from-calcutta-to-ranchi-overturns-one-dead-many-injured/">कलकत्ता

से रांची आ रही बस पलटी, एक की मौत, कई लोग घायल

इन राज्यों में रहेंगा बैंक अवकाश

तारीख कारण कहां रहेंगे बैंक बंद
2 जून महाराणा प्रताप जयंती/तेलंगाना स्थापना दिवस हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, तेलंगाना (गुरुवार)
3 जून गुरु अर्जुन देव की शहादत दिवस पंजाब (शुक्रवार)
5 जून साप्ताहिक अवकाश देशभर के बैंक रहेंगे बंद (रविवार)
11 जून दूसरा शनिवार देशभर के बैंक रहेंगे बंद (शनिवार)
12 जून साप्ताहिक अवकाश देशभर के बैंक रहेंगे बंद (रविवार)
14 जून पहिली राजा/संत गुरु कबीर जयंती उड़ीसा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब  (मंगलवार)
15 जून राजा संक्रांति/वाईएमए दिवस/गुरु हरगोबिंद का जन्मदिन उड़ीसा, मिजोरम, जम्मू-कश्मीर (बुधवार)
19 जून साप्ताहिक अवकाश देशभर के बैंक रहेंगे बंद (रविवार)
22 जून खारची पूजा त्रिपुरा (बुधवार)
25 जून चौथा शनिवार देशभर के बैंक रहेंगे बंद (शनिवार)
26 जून साप्ताहिक अवकाश देशभर के बैंक रहेंगे बंद (रविवार)
30 जून रेमना नी मिजोरम (बुधवार)
इसे भी पढ़े : पूर्णिया">https://lagatar.in/purnia-a-horrific-road-accident-8-killed-many-injured-due-to-truck-overturning/">पूर्णिया

: भीषण सड़क हादसा, ट्रक पलटने से 8 की मौत, कई लोग घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही