LagatarDesk : अप्रैल माह खत्म होने में बस एक दिन बचे हैं. फिर मई महीना शुरू हो जायेगा. आरबीआई की हॉलीडे लिस्ट के अनुसार, मई में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे. इनमें महाराष्ट्र दिवस, बुद्ध पूर्णिमा, महाराणा प्रताप जयंती सहित दूसरा-चौथा शनिवार और रविवार की छुट्टी भी शामिल है. हालांकि यह हॉलिडे अलग-अलग जोन में अलग-अलग दिन होगा. ऐसे में अगले महीने अगर आपको बैंकों से जुड़े काम है तो ब्रांच जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट देख लें. या फिर अभी ही अपने काम का शेड्यूल तय कर लें. ताकि आपको बैंक जाकर वापस लौटना ना पड़े या फिर थोड़ी सी लापरवाही के कारण आपका जरूरी काम अधूरा रह जाये. (पढ़ें, पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-said-in-karnataka-congress-hates-me-i-am-fighting-against-corruption-they-are-cursing-me/">पीएम
मोदी कर्नाटक में बोले, कांग्रेस मुझसे नफरत करती है, मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहा हूं, वे मुझे गालियां दे रहे हैं)
मोदी कर्नाटक में बोले, कांग्रेस मुझसे नफरत करती है, मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहा हूं, वे मुझे गालियां दे रहे हैं)
मई में इन मौकों पर बैंक रहेगा बंद
- 1 मई को महाराष्ट्र दिवस और मजदूर दिवस के मौके पर बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोच्चि, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना और त्रिवेंद्रम में बैंकों में हॉलिडे रहेगा.
- 5 मई को बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर अगरतला, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, मुंबई, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर के बैंकों में कामकाज नहीं होंगे.
- 7 मई को रविवार के मौके पर पूरे देश में बैंक बंद रहेगा.
- 9 मई को रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के अवसर पर कोलकाता जोन के बैंक बंद रहेंगे.
- 13 मई को दूसरे शनिवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
- 14 मई को रविवार के दिन भी पूरे देश में बैंक बंद रहेगा.
- 16 मई को राज्य दिवस के चलते सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे.
- 21 मई को रविवार के चलते पूरे देश के बैंकों में हॉलिडे रहेगा.
- 22 मई को महाराणा प्रताप की जयंती के मौके पर शिमला जोन के बैंक बंद रहेंगे.
- 24 मई को काजी नजरुल इस्लाम जयंती के मौके पर त्रिपुरा जोन के बैंक बंद रहेंगे.
- 27 मई को चौथा शनिवार है जिस वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेगा.
- 28 मई को रविवार को भी पूरे देश में बैंक बंद रहेगा.
Leave a Comment