Search

इस सप्ताह लगातार चार दिनों तक बैंक रहेंगे बंद, फटाफट निपटा लें जरूरी काम

LagatarDesk : अगर आपको बैंक से जुड़े कोई काम हो तो आप उसे जल्द निपटा लें. क्योंकि इस सप्ताह लगातार चार दिनों तक बैंक बंद रहेंगे. इस दौरान बैंक ब्रांचों में कामकाज नहीं होंगे. इसलिए अगर आपको बैंकों में कोई जरूरी काम है तो उसे 15 अप्रैल से पहले ही पूरा कर लें. वरना आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

इस सप्ताह केवल तीन दिन बैंकों में होगा काम

बता दें कि इस सप्ताह केवल तीन दिन बैंक खुले रहेंगे. इसके बाद गुरुवार से लगातार चार दिन बैंक बंद होंगे. रविवार को सप्ताहिक अवकाश रहेगा. जबकि बाकी बचे तीन दिन की छुट्टियां त्योहारों को लेकर है. हालांकि यह छुट्टियां राज्यों के हिसाब से अलग-अलग होगी. इसे भी पढ़े : Deoghar">https://lagatar.in/deoghar-eight-tourists-evacuated-air-force-ndrfs-hard-work-paid-off/">Deoghar

: आठ पर्यटकों को निकाला, एयरफोर्स-एनडीआरएफ की मेहनत रंग लाई

जानें कब और क्यों बंद रहेंगे बैंक

तारीख कारण दिन
14 अप्रैल डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती, महावीर जयंती, बैसाखी, तमिल न्यू ईयर, बीजू फेस्टिवल, बिहू शिलॉन्ग और शिमला को छोड़कर देश के अन्य हिस्सों में बैंक बंद (गुरुवार)
15 अप्रैल गुड फ्राइडे, बंगाली न्यू ईयर, हिमाचस डे, विशू जयपुर, जम्मू और श्रीनगर को छोड़कर अन्य जगहों पर बैंक बंद (शुक्रवार)
16 अप्रैल बोहाग बिहू गुवाहाटी में बैंक बंद (शनिवार)
17 अप्रैल रविवार साप्ताहिक अवकाश
इसे भी पढ़े : देवघर">https://lagatar.in/governments-full-eye-on-deoghar-ropeway-accident-relief-and-rescue-continues-on-war-footing-hemant-soren/">देवघर

रोपवे हादसा पर सरकार की पूरी नजर, युद्ध स्तर पर जारी है राहत व बचाव : हेमंत सोरेन

अप्रैल में आगे भी चार दिन बैंक रहेंगे बंद

बता दें कि इन चार दिनों के अलावा अप्रैल में आगे भी कई दिनों तक बैंक बंद रहेंगे. 21 अप्रैल को गरिया पूजा की वजह से अगरतला में बैंकों में अवकाश रहेगा. 23 अप्रैल को महीने का चौथा शनिवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे. 24 अप्रैल को रविवार के कारण बैंकों में अवकाश है. 29 अप्रैल को शब-ए-कादर/जमाल-उल-विदा है. इस कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे. इसे भी पढ़े : लोहरदगा">https://lagatar.in/jharkhand-news-lohardaga-communal-violence-case-injured-person-dies-during-treatment-police-are-interrogating-people-from-both-groups/">लोहरदगा

सांप्रदायिक हिंसा मामला : घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, दोनों गुट के लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//