Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बन्ना गुप्ता ने बीजेपी नेताओं को दी नसीहत, कहा- मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना छोड़ दे

Advertisement
Advertisement
Ranchi : झारखंड में पिछले कुछ दिनों से सियासी घमासाम मचा हुआ है. पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर पलटवार कर रहे है. इसी बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भाजपा नेताओं पर तल्ख टिप्पणी की है. बन्ना गुप्ता ने कहा कि सरकार गिरने और गिराने की बात तो कितने दिनों से चल रही है. राज्य में हुए पहले उपचुनाव के दौरान ही भाजपा के नेताओं ने तो यहां तक कह दिया था कि उपचुनाव जीतने के एक महीना के अंदर यह सरकार गिर जायेगी. बीजेपी के लोग ख्याली पुलाव पका रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुंगेरीलाल का सपना देखने वाले लोगों को मुबारक है कि वह दिन में सपने देख सकते हैं. झारखंड में चार-चार उपचुनाव हुए और सभी में महागठबंधन की जीत हुई. पढ़ें - साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-sad-ending-of-a-happy-love-story-prasanjeet-and-pinky-left-to-make-people-cry/">साहिबगंज

: सुखद प्रेम कहानी का दुखद अंत, लोगों को रूलाकर रूख़्सत हो गये प्रसनजीत और पिंकी
इसे भी पढ़ें - लातेहार">https://lagatar.in/latehar-plantation-done-under-the-aegis-of-nss-in-bs-college/">लातेहार

: बीएस कॉलेज में एनएसएस के तत्वावधान में किया गया पौधारोपन

घुमा फिरा के बात करना बंद करें

भाजपा को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि वह घुमा फिरा के बात करना बंद करें. सीधे अनुच्छेद 356 लगाकर सरकार को बेदखल कर दें. बन्ना ने कहा कि हम अपने बाप दादा की जमीन भले ही बेच सकते हैं, लेकिन अपना जमीर नहीं बेचेंगे.
इसे भी पढ़ें - लातेहार">https://lagatar.in/latehar-joint-secretary-of-union-ministry-of-rural-development-inspected-gurukul/">लातेहार

: केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने गुरूकुल का किया निरीक्षण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही