Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बस हादसे के घायलों का बन्ना गुप्ता ने जाना हाल, दो घायल गुरुनानक हॉस्पिटल में इलाजरत

Ranchi : हजारीबाग के दारू में सिख श्रद्धालुओं से भरी एक बस शनिवार को सिवाने पुल से जा गिरी. घटना में 8 लोगों की मौत हो गयी थी. जबकि आधा दर्जन घायलों को इलाज के लिए रांची के गुरुनानक हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था. हालांकि इनमें से चार घायलों को इलाज के बाद छुट्टी दे दिया गया. वर्तमान में दो घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. इधर, घायलों की सेहत का हाल जानने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता गुरुनानक हॉस्पिटल पहुंचे. इसे भी पढ़ें -गुजरात">https://lagatar.in/gujarat-election-commission-team-visits-ahmedabad-reviews-preparations-for-assembly-elections/">गुजरात

: निर्वाचन आयोग की टीम ने अहमदाबाद का दौरा किया, विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की

घायलों के बेहतर इलाज का मंत्री ने दिया निर्देश

बन्ना गुप्ता ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही मैंने हजारीबाग डीसी और सिविल सर्जन से बात करके त्वरित गति से इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. सभी घायलों की तत्परता से इलाज की गई. उन्होंने कहा कि गुरुनानक में भर्ती घायलों का हालचाल जाना के लिए आया हूं. घटना में जिनकी मौत हुई, उनके प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/banna2.jpg"

alt="बस हादसे के घायलों का बन्ना गुप्ता ने जाना हाल, दो घायल गुरुनानक हॉस्पिटल में इलाजरत" width="600" height="400" />

दो मरीज अस्पताल में भर्ती

गौरतलब है कि बस हादसे में घायल हुए 6 लोगों को इलाज के लिए स्टेशन रोड स्थित गुरुनानक हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था. वर्तमान में दो मरीज यहां भर्ती है. जिसमें एक महिला है, इनका हाथ टूट गया है. जबकि एक पुरुष के सर पर चोट लगी है. दोनों मरीज खतरे से बाहर हैं. इसे भी पढ़ें -BREAKING">https://lagatar.in/breaking-girl-shot-dead-in-love-affair-in-chanho-ranchi/">BREAKING

: रांची के चान्हो में प्रेम प्रसंग में युवती की गोली मारकर हत्या
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही