Search

सोमवार को जमशेदपुर में विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे बन्‍ना गुप्ता

Jamshedpur :  स्वास्थ्य मंत्री बन्‍ना गुप्ता 27 दिसंबर को पूर्वी सिंहभूम जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे.  समाहरणालय सभागार में सुबह 11.30 बजे से होने वाली उक्त बैठक के लिए उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट के साथ उपस्थित रहने का निर्देश दिया है. बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री पांच-पांच लोगों को जिले में सड़क दुर्घटना एवं कोरोना से मृत व्यक्ति के आश्रितों को मुआवजा  प्रदान करेंगे. जिसके बाद जिले में अलग-अलग प्रखंड पंचायतों में अधिकारी लाभुकों को मुआवजा राशि का चेक प्रदान करेंगे.

अधिकारियों को प्रगति रिपोर्ट के साथ उपस्थित रहने का निर्देश

प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री बैठक में जिले में पूर्व से चल रही पुल-पुलिया, सड़क निर्माण, भवन निर्माण, सिंचाई एवं नहर निर्माण सहित वैसी योजनाओं की समीक्षा करेंगे, जो काफी पहले से चल रही है. बैठक में जिन विभागों के अधिकारियों को बुलाया गया है उनमें कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल जमशेदपुर, ग्रामीण विकास, विशेष प्रमंडल जमशेदपुर, पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल जमशेदपुर, लघु सिंचाई प्रमंडल जमशेदपुर एवं एनआऱईपी, परियोजना प्रबंधक एनपीसीसी, जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी, जुगसलाई नगर परिषद एवं मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद के अभियंता, अग्रणि जिला प्रबंधक, जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक शामिल हैं. उपरोक्त सभी विभागों से बैठक से पहले प्रगति प्रतिवेदन हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी में उपलब्ध कराने का निर्दश दिया गया है. इसे भी पढ़ें: रिलायंस">https://lagatar.in/infosys-enters-the-club-of-reliance-and-tata-becomes-the-fourth-company-with-8-lakh-crore-market-cap/">रिलायंस

और टाटा के क्लब में इंफोसिस की एंट्री, बनी 8 लाख करोड़ मार्केट कैप वाली चौथी कंपनी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//