Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रतिबंधित पशु लदा टेंपो जब्त, कोडरमा के आरोपी को जेल

Chouparan : चौपारण में प्रतिबंधित पशु लदे टेंपो को जब्त किया गया है. इस संबंध में चौपारण थाना प्रभारी शंभूनंद ईश्वर ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि टेंपो जेएच10एवी7629 पर अवैध रूप से प्रतिबंधित पशु लादकर तस्करी के लिए महाराजगंज की ओर ले जाया जा रहा है. तलाशी में दो पशुओं (बाछा) को लदा पाया गया. इस संबंध में चौपारण थाना कांड संख्या- 84/23 दिनांक-17/03/23 के तहत गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध और पशु क्रूरता निवारण के तहत मामला दर्ज किया गया. इस मामले में अभियुक्त सोनू कुमार मोदी पिता : प्रदीप मोदी ग्राम बड़की धमराय थाना- तिलैया जिला - कोडरमा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें : मंत्री">https://lagatar.in/tandwas-delegation-met-chief-minister-hemant-soren-under-the-leadership-of-minister-satyanand-bhokta/">मंत्री

सत्यानंद भोक्ता के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला टंडवा का प्रतिनिधिमंडल
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही