Search

 
 
 

असम के उत्तर लखीमपुर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बैनर फाड़े गये, कांग्रेस का भाजपा पर आरोप

 
 Guwahati :  कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि असम के उत्तर लखीमपुर शहर में उसकी भारत जोड़ो न्याय यात्रा का स्वागत करने वाले बैनर और पोस्टर फाड़े गये. यह यात्रा शनिवार को उत्तर लखिमपुर से गुजर रहेगी. राहुल गांधी की यात्रा राज्य में तीसरे दिन शनिवार को फिर से शुरू हुई और यह आज अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश करने से पहले लखीमपुर जिले के कई हिस्सों से गुजरेगी. असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के नेता भरत नाराह ने आरोप लगाया कि उत्तर लखीमपुर शहर इलाके में ज्यादातर बैनर, पोस्टर और होर्डिंग को शुक्रवार रात क्षतिग्रस्त किया गया.                                                              ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

यात्रा की सफलता से परेशान होकर बदमाशों ने होर्डिंग और पोस्टर फाड़ दिये 

उन्होंने कहा, यात्रा की सफलता से परेशान होकर बदमाशों ने सभी होर्डिंग और पोस्टर फाड़ दिये हैं. लखीमपुर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा` के काफिले पर भाजपाके गुंडों ने हमला कर दिया..  पोस्टर-बैनर फाड़े और गाड़ियों में तोड़फोड़ की. पूर्व मंत्री और नाओबोइचा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक नाराह ने कहा, असम के राजनीतिक इतिहास में हमने कभी प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दलों को दूसरी पार्टी के बैनर और पोस्टर फाड़ते हुए नहीं देखा. एपीसीसी की मीडिया इकाई का नेतृत्व करने वाले नाराह ने यह भी आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली राज्य सरकार यात्रा के लिए रोड़े अटका रही है जिसमें लोगों को इसमें भाग लेने से रोकना भी शामिल है.

नौकाओं की बैटरियां हटा दी गयी है, ईंधन डिपो खाली पड़े हैं

उन्होंने कहा, हमें खबरें मिली है कि नौकाओं की बैटरियां हटा दी गयी है. ईंधन डिपो खाली पड़े हैं ताकि लोग अपने वाहनों के साथ ना आ सकें. लेकिन हम उन्हें बताना चाहते हैं कि कोई चीज यात्रा को सफल होने से नहीं रोक सकती. पार्टी ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें कुछ लोग उत्तर लखिमपुर शहर में कांग्रेस नेताओं की तस्वीरों वाले पोस्टर फाड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. पीटीआई-भाषा इस वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सका है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव जयराम रमेश ने शुक्रवार को माजुली में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दक्षिण से उत्तर की ओर अपनी पहली यात्रा के दौरान उसे भाजपा शासित राज्यों में उतनी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ा, जितना दूसरी यात्रा के दौरान पूर्वोत्तर के राज्य में करना पड़ रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही