Search

 
 
 

लगातार पर खबर प्रकाशित होने पर बानो थाना प्रभारी ने कैंडल लाइट जलाकर दी भगवान बिरसा को श्रद्धांजलि

 
Gumla: लगातार.इन पर खबर प्रकाशित होने पर बानो थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. उन्होंने रात के अंधेरे में कैंडल जलाकर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान बानो थाना प्रभारी ने कहा कि दिन में कई छापेमारी की वजह से वह सुबह बिरसा मुंडा की शहादत दिवस पर उन्हें नमन नहीं कर सके थे. समय मिलते ही वे बिरसा मुंडा को श्रद्धाजलि अर्पित करने पहुंच गए. [caption id="attachment_85665" align="aligncenter" width="674"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/06/89d4c8d4-04af-4d73-9265-6b4912b644e1-300x169.jpg"

alt="" width="674" height="380" /> बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर कैैंडल लाइट जलाकर श्रद्धांजलि देते बानो थाना प्रभारी[/caption] इस टाइटल से छपी थी खबर- बानो">https://lagatar.in/people-forgot-birsa-munda-in-bano-no-one-garlanded-the-statue-on-his-death-anniversary/85597/">बानो

में लोगों ने भुला दिया बिरसा मुंडा को, पुण्यतिथि पर किसी ने प्रतिमा पर नहीं किया माल्यार्पण

क्या है मामला

लगातार इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था कि बानो प्रखंड मुख्यालय से महज 100 मीटर की दूरी पर और बानो थाना से 50 मीटर पर स्थित है बिरसा मुंडा चौक. जहां से प्रतिदिन पदाधिकारियों सहित सैकडों लोगों का आना जाना लगा रहता है. लेकिन किसी को ध्यान नहीं रहा कि आज धरती आबा बिरसा मुंडा की शहादत दिवस है. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-09-jun-increased-discount-in-jharkhand-unlock-outstanding-speech-of-mla-deepika-pandey-singh/85498/">शाम

की न्यूज डायरी।09 जून। झारखंड अनलॉक में बढ़ी छूट। विधायक दीपिका पांडे सिंह के बेबाक बोल।क्या होगी पंकज मिश्रा की संपत्ति जांच। मुंबई हुआ पानी-पानी। ममता से मिले टिकैत। बिहार में क्यों मुंह ताकती रही पुलिस। झारखंड के अलावा कई वीडियो भी।
बानो का बिरसा मुंडा चौक वही जगह हैं, जहां जिले में सबसे पहले धरती आबा बिरसा मुंडा की प्रतिमा लगी थी. बानो का मुख्य चौक होने के कारण यहां प्रतिदिन कई जनप्रतिनिधियों, प्रखंड प्रशासन, पुलिस प्रशासन सहित सैकडों लोगों का अवागमन होता रहता है. आज भी लोग गुजरे, लेकिन जल, जंगल, जमीन के लिए बलिदान देने वाले धरती आबा को उनके पुण्य तिथि पर किसी ने याद करना भी मुनासिब नहीं समझा. न तो प्रतिमा स्थल की सफाई हुई, ना ही किसी ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. पुण्य तिथि के दिन भी प्रतिमा पर किसी ने माल्यार्पण नहीं किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही