Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंशीधर नगर : रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, प्रतिभागियों की कला को लोगों ने सराहा

Advertisement
Advertisement
Aditya Kumar Banshidhar nagar : गढ़वा जिले के बंशीधर नगर अनुमंडल मुख्यालय में सरस्वती विद्या मंदिर में शुक्रवार को सरस्वती पूजा के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि सह निर्णायक मण्डल में मां नगीना शाही महिला महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्या लवली आनन्द तथा व्याख्याता मीरा कुमारी शामिल थी. प्रतियोगिता में कक्षा सप्तम से दशम की छात्राओं को शामिल किया गया था. प्रतियोगिता का उद्देश्य बताते हुए प्रधानाचार्य रविकांत पाठक ने कहा कि रंगोली प्रतियोगिता कला का विकास करती है और  प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करती है. निर्णायक द्वय ने सभी प्रतिभागियों के रंगोली का अवलोकन व मूल्यांकन कर उनकी सराहना की. इस अवसर पर पलक पांडेय और शिवांगी शेखर ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया. इसे भी पढ़ें-गढ़वा:">https://lagatar.in/garhwa-dmo-inspected-sand-ghats-sand-mafia-already-ran-away/">गढ़वा:

DMO ने किया बालू घाटों का निरीक्षण, पहले ही भागे सैंड माफिया

अतिथियों को भी सम्मानित किया गया

आगंतुक अतिथि द्वय को प्रधानाचार्य रविकांत पाठक द्वारा रामचरितमानस ग्रंथ ससम्मान भेंट किया गया. रंगोली प्रतियोगिता में पीहू राज, महक मारिया, नंदनी, सृष्टि, पलक, रौनक खातून, प्राची, सोनम, सुमन, शिखा रानी, रिचा, सानू, सौम्या, शांभवी, समीक्षा, डिंपल, वैष्णवी, सोनी, पलक, शिवांगी, खुशी, रितु, ज्योति, रिफत, सिद्धि प्रियांशी, भव्या, साक्षी, काजल, रोशनी, जूही, जूली, भूमिका, परिणीता, ब्यूटी, अनुरागिनी, सोनाली, सना सिकंदर, तान्या कुल 14 ग्रुपों में सम्मलित थी. इसमें 82 अंक लाकर ग्रुप 8 की छात्राएं समीक्षा, डिम्पल, वैष्णवी व सोनी ने सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त की. कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्य कौशलेंद्र झा, नंदलाल पांडे, विवेक पाठक, सत्येंद्र प्रजापति, अविनाश कुमार, नीरज सिंह, सुधीर श्रीवास्तव, पिंटू कुमार सिंह, दीपक सिंह, जयप्रकाश चौधरी, नरेंद्र राम, अरुण कुमार, सुजीत दुबे, कृष्ण कुमार पांडेय, आरती श्रीवास्तव, सुप्रिया कुमारी, खुशबू सिंघल, संध्या कुमारी, रंजना श्रीवास्तव की अहम भूमिका रही.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही