Search

 
 
 

BREAKING : बंशीधर नगर के SDPO के रीडर घूस लेते गिरफ्तार, एसीबी की टीम ने दबोचा

 
Garhwa  : एसीबी की टीम ने शुक्रवार को गढ़वा जिले के बंशीधर नगर के एसडीपीओ के रीडर अनिल कुमार सिंह को घूस लेते दबोच लिया. रमना थाना क्षेत्र के हारादाग गांव निवासी अंतु चौधरी से मारपीट के एक केस में सुपरविजन के दौरान धारा कम करने और नाम हटाने के लिये एसडीपीओ प्रमोद कुमार केसरी के रीडर अनिल सिंह के द्वारा 8 हजार रुपये घूस मांगी गई थी. अंतु ने रीडर से गुहार लगाई, बोले गरीब आदमी हैं, कुछ कम पैसा कर दें साहब. मगर रीडर अनिल सिंह नहीं माने और आठ हजार रुपये लेने पर अड़ गये. अंतु घूस नहीं देना चाहता था. अंत में अंतु चौधरी ने इसकी शिकायत एसीबी से कर दी. जांच पड़ताल में एसीबी की टीम ने मामले को सही पाया. जिसके बाद एसीबी ने टीम गठित कर रीडर को दबोचने के लिए जाल बिछाया. शुक्रवार जैसे ही रीडर अनिल सिंह ने घूस का पैसा लिया, वहां सादे लिवास में पहले से मौजूद एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया. गिरफ्तारी के बाद अनिल सिंह को लेकर एसीबी की टीम उनके आवास गई, वहां जांच-पड़ताल के बाद टीम उन्‍हें लेकर डालटनगंज चली गई, जहां उनसे पूछताछ की जायेगी. एसीबी के डीएसपी अशोक गिरी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने उक्त कार्रवाई की. इसे भी पढ़ें – देवघर">https://lagatar.in/deoghar-jharkhand-progressive-teachers-association-will-gherao-dsc-office-on-june-28/">देवघर

: झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ 28 जून को डीएससी कार्यालय का करेगा घेराव
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही