Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंशीधर नगर :  22 माह बाद स्कूल खुले, बच्चों के चेहरों पर रौनक, शिक्षकों ने फूल देकर किया स्वागत

Advertisement
Advertisement
Aditya kumar Banshidhar Nagar : गढ़वा जिले के बंशीधर नगर अनुमंडल मुख्यालय में कोरोना महामारी के कारण करीब 22 माह तक बंद रहने के बाद शुक्रवार को प्रथम से बारहवीं कक्षा तक के सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय खुल गए हैं. विद्यालय खुलते ही बच्चों में काफी उत्साह दिखा. स्कूल खुलने और लंबे समय बाद अपने दोस्तों से मिलने का उत्साह भी बच्चों के चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था. हालांकि गुरुवार की रात से बारिश होने के बावजूद शुक्रवार की सुबह कई स्कूलों में अच्छी संख्या में बच्चे स्कूल आए. हालांकि अधिकतर सरकारी स्कूलों में छात्र-छात्राएं कम संख्या में पहुंचे.वहीं विद्यालय के शिक्षकों ने स्कूल में आये सभी बच्चों को गुलाब व गेंदा का फूल देकर उनका स्वागत किया. इसे भी पढ़ें-गढ़वा:">https://lagatar.in/garhwa-police-arrested-4-gamblers-seized-8-bikes/">गढ़वा:

पुलिस ने 4 जुआरियों को लिया हिरासत में, 8 बाइक जब्त

स्कूल प्रबंधन ने सरकार के फैसले का स्वागत किया

उनके हाथ सेनीटाइजर कर तथा मास्क पहनाकर उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग के तहत कक्षा में बैठाया गया. वहीं शिक्षकों ने अभिभावकों से बच्चे को मास्क पहनाकर विद्यालय आने की अपील की. स्कूल प्रबंधन ने सरकार द्वारा स्कूल खोलने का स्वागत किया है, यहां राज्य सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर का प्रकोप कम होते ही कक्षा 1 से लेकर 12 वीं तक की कक्षाएं शुरु कर दी गयी है. इसको लेकर स्कूल परिसर में काफी खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है. मालूम हो कि कोरोना संक्रमण के कारण 20 मार्च 2020 से स्कूल बंद थे. जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही थी, वहीं स्कूलों की स्थिति भी खराब हो रही थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही