Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आत्मनिर्भरता से होगा बापू का सपना पूरा

Advertisement
Advertisement
Piyush Gautam Ranchi : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 76वीं पुण्यतिथि पर मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में विभिन्न राजनीतिक दल और सामाजिक संस्थाओं ने बापू की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर सांझा मंच के सदस्यों ने बापू को पुष्पांजलि देते हुए अपने-अपने विचारों को अभिव्यक्त किया. सांझा मंच के संयोजक पीएम टोनी ने बताया कि सुबह ग्यारह बजे गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष बैठकर उनकी शहादत को याद किया गया. इस मौके पर गांधी जी द्वारा बताए गए संदेशों और मूल्यों को आत्मसात करने की शपथ ली गई. वहीं एक अन्य संयोजक विनोद कुमार ने बताया कि इस महत्वपूर्ण दिवस के अवसर पर सभी प्रगतिशील लोगों को एकजुट होने का समय है. बहुत दुख होता है, यह देखकर कि महात्मा गांधी के शहादत दिवस के इस खास दिन पर भी अखबारों में बापू की ज्यादा जिक्र नहीं होती है, लेकिन एक मामूली नेता के विज्ञापन से अखबार जरूर पटा रहता है. इसे भी पढ़ें -  आरक्षी">https://lagatar.in/police-recruitment-exam-separate-reserved-seats-for-general-obc-1-obc-2-st-sc-in-24-districts/">आरक्षी

भर्ती परीक्षा : 24 जिलों में सामान्य,ओबीसी 1, ओबीसी 2, एसटी-एससी के लिए अलग-अलग आरक्षित सीटें

बापू ने चरखा से रोजगार को जोड़ा

झारखंड प्रोग्रेसिव नाम के व्हाट्सप ग्रुप के संचालकर्ता चंद्र भूषण चौधरी ने बताया कि गांधी जी के विचार दुनिया और हिन्दुस्तान के लिए उम्मीद की किरण है. बापू ने अपने दूरदृष्टि से चरखा की मदद से लोगों को रोजगार से जोड़ा. लोकिन आज के समय में क्रोनी कैपिटलिज्म हावी है. क्रोनी कैपिटलिज्म का अर्थ ऐसी पूंजीवादी अर्थव्यवस्था से है, जिसमें एक बिजनेस की सफलता बाजार की शक्तियों के द्वारा नहीं बल्कि राजनीतिक वर्ग और व्यापारी वर्ग के बीच सांठगांठ पर निर्भर करती है. पूंजीवादी शक्तियों से गठजोड़ कर सरकार धन और मीडिया समर्थन हासिल करती है.

ग्रामसभा की आत्मनिर्भरता से बापू का सपना होगा साकार

मंच के सदस्य लीना ने बताया कि गांधीजी ने अपने मूल्यों के लिए अपनी जान की आहुती दे दी, लेकिन आज के दौर में जगह-जगह धर्म के नाम पर हिंसा हो रही है. खनन और विस्थापन पर शोध कर रही दिप्ती मिंज ने बताया कि आज आदिवासी जमीन और अधिकारों का जमकर हनन हो रहा है. आदिवासियों का अधिकार सुनिश्चित होगा तब जाकर ग्रामसभा आत्मनिर्भर बन सकेगा और बापू का सपना पूरा होगा. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/tribute-paid-to-bapu-in-35000-schools-of-jharkhand/">झारखंड

के 35000 स्कूलों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही