Search

 
 
 

बार काउंसिल का निर्णय सर्वोपरि: राजमणि

 
Latehar : अधिवक्ताओं की राज्यव्यापी पेन डाउन स्ट्राइक का निर्णय झारखंड राज्य बार काउंसिल का है, जो अधिवक्ताओं के लिए सर्वोपरि है. उक्त बातें रांची में आयोजित बार काउंसिल की बैठक में भाग लेकर लातेहार पहुंचे जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजमणि प्रसाद ने पत्रकारों से कहा है. उन्होंने कहा कि काउंसिल के निर्णय के मुताबिक, आगामी 9 और 10 जनवरी को अधिवक्ता पहले की तरह ही हड़ताल में शामिल रहेंगे. इसके बाद 11 जनवरी को फिर काउंसिल की बैठक होगी. उसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी. संघ के उपाध्यक्ष पंकज कुमार ने अधिवक्ताओं से बार काउंसिल के निर्णय के मुताबिक, काम बंद रखने की अपील किया है. पंकज कुमार ने बताया कि बार काउंसिल न सिर्फ अधिवक्ताओं की हितों के लिए यह आंदोलन चला रही है, बल्कि इस राज्य की गरीब जनता के हितार्थ के लिए यह आंदोलन चला रहे हैं. इसे भी पढ़ें - त्रिपुरा">https://lagatar.in/tripura-cm-manik-saha-told-left-leaders-bjp-is-like-ganga-river-should-take-a-dip-to-wash-away-sins/">त्रिपुरा

के CM माणिक साहा ने वामपंथी नेताओं से कहा, भाजपा गंगा की तरह, पाप धोने के लिए डुबकी लगायें
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही