Search

 
 
 

बार चुनाव: इलेक्शन से पहले ऑब्जर्वर करेंगे उम्मीदवारों के साथ बैठक

 
Ranchi: रांची जिला बार एसोसिएशन की नयी कार्यकारिणी के लिए होने वाले चुनाव से पूर्व इलेक्शन ऑब्जर्वर राधेश्याम गोस्वामी ने चुनाव समिति के पदाधिकारियों के साथ मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने चुनाव समिति के पदाधिकारियों को शांति[पूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए कई सुझाव दिये. चुनाव समिति के सदस्यों ने उन्हें बताया कि बुजुर्ग और महिला वकीलों को मतदान में दिक्कत न हो इसके लिए उन्हें बिना लाइन के खड़े किए सीधे मतदान करवाया जाएगा और मतदान के लिए दो बूथ तैयार किए गए हैं, ताकि वकीलों को ज्यादा देर इंतजार न करना पड़े. इलेक्शन ऑब्जर्वर राधेश्याम गोस्वामी और चुनाव पदाधिकारी 17 जनवरी को सभी 74 उम्मीदवारों के साथ एक बैठक करेंगे. शनिवार को इलेक्शन ऑब्जर्वर का चुनाव कमिटी के सदस्य अजय तिवारी, अमरेंद्र ओझा और वाई एन सिन्हा ने स्वागत किया. बता दें कि रांची जिला बार एसोसिएशन की नयी कार्यकारिणी के लिए 20 जनवरी को चुनाव होगा जिसमें करीब 2100 वकील वोट करेंगे. इसे भी पढ़ें- रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-fih-womens-hockey-olympic-qualifier-japan-beats-czech-republic-2-0/">रांचीः

FIH महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर, जापान ने चेक रिपब्लिक को 2-0 से हराया
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही