Search

 
 
 

बार चुनाव: किसी प्रत्याशी ने नहीं लिया नाम वापस, 74 वकीलों के बीच होगा मुकाबला

 
Ranchi: रांची जिला बार एसोसिएशन की नयी कमिटी के लिए 20 जनवरी को होने वाले चुनाव में कुल 74 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाएंगे. सोमवार को नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद मंगलवार को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी हुई. बुधवार को नाम वापसी की अंतिम तिथि थी, लेकिन किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया. इस वर्ष बार चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष और प्रशासनिक सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर 33 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है, वहीँ कार्यकारिणी सदस्य के 9 पदों के लिए 41 वकीलों ने परचा भरा.

प्रमुख पदों पर ये हैं प्रत्याशी

अध्यक्ष पद के लिए शम्भू अग्रवाल, अरविन्द मित्रा, सुधीर सिन्हा और रश्मि कात्यायन उपाध्यक्ष- मो मुमताज, विनय राय, अनूप कुमार लाल, रंजीत महत और सतीश वर्मा महासचिव-संजय विद्रोही, अनिल कुमार कंठ, आशीर्वाद बेदिया और प्रदीप सरकार कोषाध्यक्ष- अमर कुमार, प्रीतांशु सिंह और मुकेश केसरी  प्रशासनिक सचिव- पवन खत्री, अभिषेक भारती,दर्पणा तमांग, अजित कुमार सिंह, कुमुद रंजन प्रसाद, सुनील पांडेय और मो कफीउर रहमान इसे भी पढ़ें- JSSC">https://lagatar.in/jssc-postpones-assistant-professor-entrance-exam-now-to-be-held-in-february/">JSSC

ने स्थगित की सहायक आचार्य प्रवेश परीक्षा, अब फरवरी में होगी
[wpse_comments_template] --
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही