Search

 
 
 

बराईबुरु : नोवामुंडी मार्ग की सभी पुलिया की स्थिति खराब, कुछ पुलिया से कार पार करना भी मुश्किल

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : नोवामुंडी से बराईबुरु मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित सभी पुल-पुलिया की स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है. इन पुलियों में हाथी चौक, बराईबुरु के समीप कारो नदी पर स्थित सबसे बड़ा पुल, बोकना स्थित सत्संग आश्रम के समीप की पुलिया, भठ्ठीसाई पेट्रोल पंप के समीप पुलिया के अलावे कांडेनाला क्षेत्र स्थित दो पुलिया और नोवामुंडी डीवीसी व बाजार के बीच की पुलिया शामिल हैं. उल्लेखनीय है कि इन पुलियों में से सत्संग आश्रम, भट्ठीसाई स्थित पुलिया से छोटे वाहन को पार करना में काफी कठिनाई होती है. [caption id="attachment_539552" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Kiriburu-Road.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> धंसा हुआ कारो पुल व खड़ी ट्रकें.[/caption] इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-girl-worship-in-tulsibani-shivram-ashram/">चाकुलिया

: तुलसीबनी शिवराम आश्रम में कन्या पूजन

नहीं है कोई दूसरा वैकल्पिक मार्ग

[caption id="attachment_539553" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Kiriburu-Road-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> भठ्ठीसाई पुलिया का हाल.[/caption] उल्लेखनीय है कि कारो नदी पर स्थित पुल से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरती है. इसमें सबसे ज्यादा लौह अयस्क की ढुलाई में लगी भारी वाहनें शामिल हैं. इस पुल का एक किनारे का हिस्सा लगभग डेढ़ फीट धंस गया है. इससे कभी भी पुल का एप्रोच सड़क के धंसने का खतरा बना हुआ है. अगर ऐसा हुआ तो इस मार्ग से आवागमन और लौह अयस्क की ढुलाई पूरी तरह से ठप हो जाएगी. क्योंकि दूसरा कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं है. भट्ठीसाई पुल का भी हाल काफी खराब है. यह सड़क अब राष्ट्रीय राजमार्ग के अधीन आ गया है. जिस कारण इसका मरम्मती अभी हो नहीं रहा है. छोटे वाहनों को गुजरने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. लोग पथ निर्माण विभाग व प्रशासन की ओर टकटकी नजर से देख रहे हैं कि वह कब इस सड़क को वाहन आसानी से पार करने लायक बना पाती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही