Search

 
 
 

बड़ाजामदा : महालया पर हुई विशेष पूजा अर्चना, गूंजें महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र के पाठ

 
Barajamda : महालया के अवसर पर रविवार को विभिन्न मंदिरों व पंडालों में महालया पाठ का आयोजन हुआ. ऐसी मान्यता है कि आज धरती पर मां दुर्गा का आगमन होता है. इसके अलगे दिन से नवरात्र और दुर्गा पूजा शुरू हो जाती है. नवरात्र की शुरुआत कल (सोमवार) से हो रही है. नवरात्र में दुर्गा पूजा के सभी रूपों की विशेष महत्व होती है. नवरात्र इस बार आठ दिनों की है. मां दुर्गा की पूजा श्रद्धालू बड़े ही श्रद्धा के साथ करने की तैयारी में हैं. कलश स्थापना के साथ कल शारदीय नवरात्रि प्रारंभ हो जाएगी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-one-and-a-half-lakh-rupees-withdrawn-from-otp-demand-account-from-five-beneficiaries/">चाईबासा

: पांच लाभुकों से ओटीपी मांग खाता से निकाले डेढ़ लाख रुपये

पहले से की गई थी तैयारी

इधर, बड़ाजामदा स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में रविवार सुबह चार बजे बीरेंद्र कृष्ण भद्र की आवाज में महालया पाठ सुनाया गया. पूरा बड़ाजामदा शहर महालया पाठ से गूंज उठा. शनिवार शाम को ही मंदिर कमिटी एवं दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्यों द्वारा महालया पाठ के मद्देनजर द्वाणी विस्तारक यंत्र का इंतजाम किया गया था. मान्यता है कि महालया के साथ जहां श्राद्ध पक्ष खत्म होते हैं. वहीं, इसी दिन मां दुर्गा कैलाश पर्वत से धरती पर आगमन कर अगले 10 दिनों के लिए वास करती हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही