Search

 
 
 

बड़ाजामदा: बस की छत पर बैठकर जान जोखिम में डाल परीक्षा देने बड़ाजामदा से नोवामुंडी गए छात्र

 
Shailesh Singh Kiriburu: बड़ाजामदा से नोवामुंडी स्थित स्कूल में परीक्षा देने कक्षा 9 के स्कूली छात्र बस की छतों पर बैठकर जान जोखिम में डाल जाते देखे गए. यह लापरवाही बस संचालक अथवा स्कूली छात्रों में किसकी है यह जांच का विषय है. झारखंड अधिविद्ध परिषद द्वारा 17 जून को कक्षा 9 की अंग्रेजी विषय की द्वितीय सावधिक परीक्षा आयोजित की गई थी. इसे भी पढ़ें: पहली">https://lagatar.in/for-the-first-time-any-cm-of-jharkhand-himself-will-do-surprise-inspection-of-31-jails-hemant-said-will-take-information-about-jails-and-prisoners/">पहली

बार झारखंड का कोई सीएम खुद करेगा 31 जेलों का औचक निरीक्षण, हेमंत ने कहा- जेलों में कैदियों की लेंगे जानकारी

बस स्टाफ ने अंदर न बैठा छात्रों को बस की छत पर भेजा

इस परीक्षा में शामिल होने के लिये बड़ाजामदा से काफी संख्या में बच्चे यात्री बस से रवाना हुए. लेकिन इन बच्चों को बस स्टाफ ने अंदर न बैठा कर बस की छत पर जाने का आदेश दिया. इसके बाद छात्र बस की छत पर बैठकर अपने-अपने परीक्षा केंद्रों की ओर रवाना हुए.

स्कूली बच्चों को पूरी सुरक्षा के साथ ले जाने का निर्देश दे प्रशासन

उल्लेखनीय है कि बडा़जामदा से नोवामुंडी के बीच सड़क को बीच से पार करती अनेक बिजली तारें गुजरी हैं. इसके अलावे पेड़ की डालियां हैं. इसकी चपेट में आकर कभी भी छात्र घायल हो सकते हैं. प्रशासन को ऐसे बस चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ-साथ स्कूली बच्चों को पूरी सुरक्षा के साथ बस के अंदर बैठाकर ले जाने का निर्देश देने की आवश्यकता है. इसे भी पढ़ें: कार्तिक">https://lagatar.in/karthik-did-wonders-with-the-bat-avesh-did-wonders-with-the-ball-india-won-by-82-runs/">कार्तिक

ने बल्‍ले से तो आवेश ने गेंद से किया कमाल, भारत 82 रनों से जीता
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही